नई दिल्ली: पृथ्वी शॉ ने ऐलान कर दिया है कि उन्हें अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सैयद मुश्ताक अली (Syed Mushtaq Ali Trophy 2022) में उनके बल्ले ने आग उगली है। टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने कमाल की बल्लेबाजी की है। । असम के खिलाफ जारी मुकाबले में शॉ ने 46 गेंदों पर शतक ठोकते हुए 61 गेंदों पर 219।67 स्ट्राइक रेट के साथ 134 रनों की पारी खेली।
अभी पढ़ें – T20 World Cup 2022: बुमराह की जगह ये खिलाड़ी खेलेगा टी 20 वर्ल्ड कप, BCCI ने किया ऐलान
अपनी इनिंग में 13 चौके और 9 छक्के जड़े
अपनी पारी में पृथ्वी शॉ ने 13 चौके और 9 छक्के जड़े हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की और से पृथ्वी शॉ और अमन हकीम खान ने ओपनिंग की। यहां से पृथ्वी शॉ ने अपना बल्ला चलाना शुरू किया, तो असम के गेंदबाजों में खौफ छा गया। मैदान में हर ओर गेंद उड़ रही थी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 230 रन लगाए।
खूब चल रहा है बल्ला
इसके पहले मिजोरम के खिलाफ मैच में भी शॉ का बल्ला बोला था। मिजोरम के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 34 गेंदों पर 55 रनों की नाबाद पारी खेली थी, वहीं मध्यप्रदेश के खिलाफ उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली थी।
टीम इंडिया से चल रहे हैं बाहर
टीम इंडिया के लिए खेल चुके शॉ फिलहाल तीनों फॉर्मेट से बाहर चल रहे हैं। इस धाकड़ बल्लेबाज ने 2018 में टेस्ट मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। पहले मैच में ही उन्होंने शतक बनाया था। लेकिन चोट और फिर खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिए गए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines