The Netherlands Announced Squad For T20 World Cup 2026:नीदरलैंड्स ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15-मेंबर्स की टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें डच टीम ने साफ तौर पर एक्सपीरिएंस को प्रायोरिटी दी है. स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी वाली इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल के सालों में बड़े मंच पर नीदरलैंड्स का रिप्रेजेंट किया है. दिलचस्प बात ये है कि इस स्क्वाड में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर्स भी शामिल है.
तजुर्बे को मिली तरजीह
अपनी टीम के भरपूर तजुर्बे पर जोर देते हुए हेड कोच रयान कुक ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्ल्ड कप में एक्सपीरिएंस, हाल ही में हमारे ग्रुप की सभी टीमों के खिलाफ खेलने और श्रीलंका और भारत की कंडीशन का अनुभव होने के कारण, हमें पिछले कुछ महीनों में अपनी तैयारियों पर भरोसा है. खिलाड़ी और स्टाफ टूर्नामेंट में टीम को कामयाब बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और कई कुर्बानियां दे रहे हैं.’
टीम इंडिया के ग्रुप में नीदरलैंड
कोच रयान ने आगे कहा, हमारी टीम में गहराई और विकल्पों में विविधता है, जो हमें लगता है कि विरोधी टीम और इन हालात में असरदार होगा, साथ ही तजुर्बा भी है, जो ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने के लिए जरूरी होगा. नीदरलैंड्स टूर्नामेंट के ग्रुप ए में पाकिस्तान, नामीबिया, अमेरिका और डिफेंडिंग चैंपियन भारत के साथ है. ऐसे में टीम इंडिया को डच टीम से थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है, ताकि उलटफेर की आशंका से बचा जा सके.
7 फरवरी को पहला मैच
डच टीम ने इटली के साथ यूरोपीय क्वालिफायर के जरिए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया था. ये टूर्नामेंट में उनका सातवां प्रदर्शन होगा, उनका पहला प्रदर्शन 2009 में हुआ था, जहां उन्होंने पहले मैच में मेज़बान इंग्लैंड को चौंका दिया था. स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी वाली टीम 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ अपना कैंपिन शुरू करेगी.
टीम में भारतीय मूल के आर्यन दत्त
डच स्क्वाड में भारतीय मूल के आर्यन दत्त भी शामिल हैं जिनका जन्म 12 मई 2003 को द हेग शहर में हुआ था. उनका रिश्ता पंजाब से है. 22 साल के इस क्रिकेटर ने नीदरलैंड की अंडर-19 टीम को रिप्रेजेंट किया है, साथ ही इस देश के लिए 53 वनडे और 26 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले हैं.
टीम में पाकिस्तानी मूल के साकिब जुल्फिकार
नीदरलैंड के स्क्वाड में पाकिस्तानी मूल के साकिब जुल्फिकार को भी जगह मिली है, जिनका जन्म 28 मार्च 1997 को नॉर्थ हॉलैंड में हुआ था. 28 साल के इस क्रिकेटर का ताल्लुक सियालकोट से हैं. इन्होंने डच टीम की तरफ से 15 वनडे और 12 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं.
नीदरलैंड्स की पूरी टीम
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोस, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैचेट, मैक्स ओ’डॉउड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुग्टेन, रोलोफ वैन डेर मर्व, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार.
संबंधित खबरें
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
22 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
30 mins ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
1 hr agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
3 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines