The Hundred 2023: भारतीय टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड में बल्ले से तबाही मचाई है। उन्होंने द हंड्रेड बॉल टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव के लिए कमाल की बल्लेबाजी की और सीजन के पहले ही मुकाबले में 55 रन ठोक डाले। मंधाना ने तूफानी बैटिंग करते हुए अपनी टीम को पहले ही मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। मंधाना की बेखौफ बल्लेबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
मंधाना ने सदर्न के लिए किया कमाल
इंग्लैंड में 1 अगस्त से द हंड्रेड वुमन टूर्नामेंट का आगाज हुआ है। पहला मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स महिला और सदर्न ब्रेव के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सदर्न की टीम ने पहले खेलेत हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 36 गेंद पर 55 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 2 तूफानी छक्के लगाकर टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाई थी।
27 रनों से मैच हार गई ट्रेंट रॉकेट्स
158 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स की टीम 100 बॉल में 7 विकेट खोकर 130 रनों पर सिमट गई और 27 रनों से मुकाबला हार गई। इस मैच में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए नेट सीवर ब्रंट के अलावा कोई दूसरी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सकी। यही वजह रही की टीम 130 रन बनाकर आलआउट हो गई।
स्मृति मंधाना का क्रिकेट करियर
स्मृति मंधाना बाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। वह अब तक 119 टी20 मैच खेल चुकी हैं, जिनकी 115 पारियों में उन्होंने 2854 रन बनाए हैं। उनका हाई स्कोर 87 रन है। मंधाना के बल्ले से इस फॉर्मेट में 22 अर्धशतक निकले हैं। मंधाना के पास लंबे-लंबे हिट लगाने की क्षमता है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines