AUS vs ENG: द एशेज सीरीज के गाबा टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. लाबुशेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही इंग्लिश टीम अब गाबा टेस्ट में भी पिछड़ गई है. लाबुशेन के बाद इस एलीट लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के एक और स्टार स्टीव स्मिथ नजर आ रहे हैं.
मार्नस लाबुशेन ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
गाबा टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 334 रन बनाए. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. टीम के स्टार खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने सलामी बल्लेबाज जेक वेदरल्ड का साथ दिया. लाबुशेन ने 78 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली. इसी के साथ लाबुशेन डे-नाइट टेस्ट मैचों में 1 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. लाबुशेन ने ये कारनामा अपनी 16वीं पारी में ही कर लिया है. मार्नस डे-नाइट टेस्ट मैचों में ज्यादा बेहतर बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं. लाबुशेन ने अपनी फॉर्म को इस मुकाबले में भी जारी रखा है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होगा बड़ा बदलाव? इन खिलाड़ियों पर लटकी तलवार
स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर मौजूद
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ नजर आ रहे हैं. वहीं तीसरे स्थान पर अभी भी डेविड वॉर्नर बने हुए हैं. वॉर्नर के नाम 753 रन दर्ज हैं, तो वहीं चौथे नंबर पर नजर आ रहे ट्रेविस हेड के नाम 752 रन दर्ज हैं. बात अब इस मुकाबले की करें तो लाबुशेन के अलावा जेक वेदरल्ड ने भी 72 रनों की बेहद अहम पारी खेली. वहीं कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी 61 रन जोड़े. जिसके कारण ही खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 372 रन बना लिए हैं. अब उनकी टीम के पास पहली पारी के आधार पर 38 रनों की लीड भी हो गई है.
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma को बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए जड़ना होगा एक और दोहरा शतक, विराट-धोनी की लिस्ट में हो जाएंगे शामिल
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
33 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines