AUS vs ENG: गाबा में आज से द एशेज सीरीज 2025-26 के दूसरे टेस्ट की शुरुआत हुई है. जहां पर बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बड़ा फैसला किया. जिसे गलत साबित करते हुए मिचेल स्टार्क ने 2 इंग्लिश बल्लेबाजों को खाता भी नहीं खोलने दिया. गाबा टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की बहुत ज्यादा कमी खली. वहीं इंग्लिश टीम को जो रूट ने धमाकेदार बल्लेबाजी करके पहले दिन मैच में आगे कर दिया है.
ऑस्ट्रेलिया को मिली थी शानदार शुरुआत
टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने धमाकेदार शुरुआत की. उन्होंने बेन डकेट और ओली पोप को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया. हालांकि उसके बाद जैक क्रॉली ने अहम 76 रनों की पारी खेली. वहीं नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे दिग्गज जो रूट ने 202 गेंदों में अब तक 135 रन बनाए हैं. रूट के अलावा हैरी ब्रूक ने भी 31 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान बेन स्टोक्स ने सिर्फ 19 रन ही बनाए. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लिश टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने कुल 6 विकेट अपने नाम किया. हालांकि उन्हें दूसरे छोर से कोई मदद नहीं मिली.
ये भी पढ़ें: Hardik Pandya ने कर दिया BCCI को मजबूर! बदलना पड़ा अगले मैच का वेन्यू
जो रूट ने खत्म कर दिया इंतजार
इंग्लिश दिग्गज जो रूट ने अपने 13 सालों के टेस्ट करियर में कभी भी ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक नहीं जड़ा था. इस मुकाबले में रूट ने वो इंतजार खत्म कर दिया. वहीं बात ऑस्ट्रेलिया की करें तो मिचेल स्टार्क को पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की बहुत कमी खली. दूसरे छोर से कोई भी ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाज दबाव नहीं बना सका. जिसके कारण ही नंबर 11 पर बल्लेबाजी करने आए जोफ्रा आर्चर 26 गेंदों में 32 रन बनाकर अभी भी नाबाद है. आर्चर ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें विशाखापट्टनम वनडे? फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं सभी की नजरें
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
49 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines