---विज्ञापन---

IND vs SA: कब और कहां फ्री में देखें विशाखापट्टनम वनडे? फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं सभी की नजरें 

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. जहां पर जीतने वाली टीम के नाम वनडे सीरीज हो जाएगी. दोनों टीमें बहुत ज्यादा मजबूत हैं, ऐसे में फैंस को 6 दिसंबर को एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है.

---विज्ञापन---

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम में वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. 1-1 से बराबरी पर चल रही इस सीरीज का फैसला भी इसी मुकाबले से आना है. ऐसे में इस मैच पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं. इस रोमांचक मुकाबले को लेकर फैंस का बड़ा सवाल था कि इसे फ्री में कहां देख सकते हैं. जिसका जवाब अब मिल चुका है. 

कब और कहां फ्री में देखें मैच? 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को फैंस टीवी में स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मुकाबले का आनंद जिओहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. इसकी वेबसाइट पर भी फैंस मुकाबला को देख सकते हैं. वहीं फ्री में देखने वाले फैंस टीवी में डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं. 

---विज्ञापन---

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पिछले दोनों ही मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. हालांकि दोनों ही मैचों में टॉस हारना भी टीम इंडिया को बहुत ज्यादा भारी पड़ गया. दूसरी पारी में ओस के कारण गेंदबाजी करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है. ऐसे में अगर टीम इंडिया को अगर तीसरा मुकाबला अपने नाम करना है, तो टॉस जीतना होगा. विशाखापत्तनम में भी रन बनाना आसान होता है. ऐसे में अंडर लाइट इस पिच पर भी रनों की बारिश देखने को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction से पहले स्टार खिलाड़ी ने 1 ओवर में जड़े 33 रन, CSK-KKR के बीच हो सकती है बिडिंग वॉर

---विज्ञापन---

यहां पर देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम की प्लेइंग 11- यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा. 

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज,नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Hardik Pandya ने कर दिया BCCI को मजबूर! बदलना पड़ा अगले मैच का वेन्यू 

First published on: Dec 04, 2025 05:42 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola