नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम में इन दिनों उथल-पुथल की स्थिति बनी हुई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अध्यक्ष नजम सेठी कह चुके हैं कि कप्तान बाबर आजम का भविष्य उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि पूर्व अंतरिम चयनकर्ता शाहिद अफरीदी की अंतरिम चयन समिति ने बाबर को कप्तानी से हटाने की सिफारिश की थी। इस बीच पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने बाबर आजम की कप्तानी को लेकर तंज कसा है। हालांकि बख्त ने ये भी कहा कि हमें उन सकारात्मक सोशल मीडिया अभियानों की वकालत करनी चाहिए जो खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाकर उनके प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं।
नेगेटिव सोशल मीडिया कैम्पेन के पीछे खिलाड़ियों के एजेंट्स
एक स्थानीय मीडिया समाचार चैनल के साथ इंटरव्यू में बख्त ने नेगेटिव सोशल मीडिया ट्रेंड चलाने के बजाय खिलाड़ियों का समर्थन करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा- यह सब नए पाकिस्तान में हो रहा है। ये उन खिलाड़ियों के एजेंट्स हैं जो इन नेगेटिव सोशल मीडिया कैम्पेन के पीछे हैं। यह सब वैसा ही हो रहा है जैसा राजनीति में होता है, लेकिन यह क्रिकेट है और टीम पाकिस्तान की है। पाकिस्तान टीम किसी की जागीर नहीं है।
तेंदुलकर और कोहली जैसे खिलाड़ियों ने कप्तानी छोड़ दी थी
65 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने यह भी सुझाव दिया कि आलोचना पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय खिलाड़ियों और उनके एजेंटों को अपनी खामियों पर काम करना चाहिए। साथ ही उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए अपने स्किल को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने ऐसे महान खिलाड़ियों का नाम लेते हुए उदाहरण भी दिए जिन्होंने अपनी टीम के लिए प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण कप्तानी छोड़ दी थी।
बख्त ने कहा- बाबर आजम विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं, लेकिन आपकी कप्तानी में खामियां हैं। भारत में तेंदुलकर और कोहली जैसे खिलाड़ियों ने कप्तानी इसलिए छोड़ दी क्योंकि वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। आप अपनी खामियों पर काम करते हैं। नकारात्मक सोशल मीडिया ट्रेंड चलाने से खिलाड़ियों को नुकसान होगा।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
2 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
24 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
34 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
40 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines