साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबरहा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया. उन्होंने मुश्किल समय में 179 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इस पारी के दौरान 36 साल के बावुमा ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जो पिछले 28 साल से भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम दर्ज था. अपनी इस यादगार पारी के दम पर बावुमा ने टेस्ट क्रिकेट में कई खास उपलब्धियां हासिल कीं.
28 साल बाद टूटा मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड
टेम्बा बावुमा अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया है. अजहरुद्दीन ने साल 1998 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 163 रन बनाए थे. उस समय उनकी उम्र 35 साल और 38 दिन थी.
वहीं, बावुमा ने 36 साल और 154 दिन की उम्र में 179 रन की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इस सूची में इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी वॉली हैमंड और माइक डेनेस का नाम भी शामिल है. हैमंड ने 1938 में लॉर्ड्स के मैदान पर 240 रन बनाए थे. उस समय उनकी उम्र 35 साल थी. वहीं, डेनेस ने 1975 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 188 रन की पारी खेली थी. उस वक्त वह 34 साल के थे.
बावुमा ने बनाया एक और खास रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेलने वाले बावुमा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. वह 36 साल की उम्र के बाद साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट मैच में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की खास सूची में शामिल हो गए हैं. इस मामले में उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आर्थर लिंडसे हैसेट का नाम आता है.
हैसेट ने साल 1950 में गकेबरहा में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 167 रन की पारी खेली थी. उस समय उनकी उम्र 36 साल और 187 दिन थी. अब बावुमा ने 36 साल और 154 दिन की उम्र में 179 रन बनाकर इस उपलब्धि को हासिल किया है. उनकी इस पारी ने न सिर्फ टीम को मुश्किल से निकाला, बल्कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भी खास जगह दिला दी.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: पहले T20I में ईशान किशन रच सकते हैं इतिहास
26 mins agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
53 mins agoमहिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान, खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी से टीम इंडिया को क्या होगा फायदा?
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए रोहित-विराट के सिलेक्शन पर BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान
1 hr agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने अभ्यास सत्र के दौरान जीता टीम का भरोसा
2 hrs agoIND vs NZ: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से सिर्फ 5 विकेट दूर
2 hrs agoप्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर धमाकेदार कमबैक करने को तैयार
3 hrs agoIPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान
3 hrs agoICC T20I Rankings: ईशान के नंबर-1 के ताज पर खतरा, अभिषेक ठोक रहे दावेदारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines