IND A vs AFG A: ट्राई सीरीज में टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला 17 जून को खेलने वाली है. जहां पर तिलक वर्मा की टीम के सामने अफगानिस्तान ए की टीम रहने वाली है. अफगानिस्तान की टीम ने इस सीरीज में पहले इंडिया ए की टीम को हराया है. ऐसे में टीम पहले से ही दबाव में नजर आ रही है. ऐसे में अगले मुकाबले से पहले इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा, कोच ऋषिकेश कानिटकर और सुनील जोशी मिलकर प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकते हैं.
प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव कर सकती है इंडिया ए की टीम
श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में मिली जीत के बाद इंडिया ए की स्थिति थोड़ी गंभीर हो गई है. ऐसे में गेंदबाजी में बड़ा बदलाव करते हुए टीम यश ठाकुर को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. वहीं उनकी जगह उभरते हुए तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. अशोक अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. इसके अलावा पिछले 3 में से 2 पारियों में फेल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. उनकी जगह कुमार कुशाग्र को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.
इस मुकाबले में सबसे ज्यादा दबाव में वैभव सूर्यवंशी के ऊपर रहने वाला है. सूर्यवंशी के बल्ले से अब तक कोई बड़ी पारी नहीं आई है. ऐसे में वो इस करो या मरो मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे. इतना ही नहीं कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को भी बड़े मैच में शतक जड़ना होगा. जिससे टीम इंडिया इस मुकाबले में 300 रनों का आंकड़ा पार कर सके. इसके अलावा गेंदबाजों को पावरप्ले में विकेट भी हासिल करना होगा.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच कब? जानें किस टीम के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर
इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत संधू, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, अशोक शर्मा.
ये भी पढ़ें: मैदान पर की लड़ाई, फिर वैभव सूर्यवंशी ने किसके छुए पैर? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines