Team India: भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 अगस्त यानी आज से 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। जब टीम इंडिया आज मैदान पर उतरेगी तो यह उसका 200वां इंटरनेशनल मुकाबला होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत ने पहला टी20 कब और किस टीम के खिलाफ खेला था? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था पहला टी20- सहवाग थे कप्तान
टीम इंडिया ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला था। सामने थी दिग्गजों से सजी साउथ अफ्रीका टीम। जिसके कप्तान ग्रीम स्मिथ थे। उस वक्त दक्षिण अफ्रीकी टीम में एबी डी विलियर्स, एल्बी मॉर्केल, हर्सल गिस्ब जैसे दिग्गज थे। वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए वीरेंद्र सहवाग ने कप्तानी की थी। वह टीम इंडिया के लिए पहले टी20 में कप्तानी करने का रिकॉर्ड रखते हैं।
और पढ़ें – टाइमिंग, स्वैग और शानदार बैट फ्लो, Luke Wells के इस छक्के पर दिल हार जाएंगे क्रिकेट फैंस
जीते के हीरो थे दिनेश कार्तिक
साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। भारत के लिए जीत के होरी दिनेश मोंगिया और दिनेश कार्तिक थे। इन दोनों खिलाड़ियों ने बल्ले से कमाल किया था। मोंगिया ने जहां 38 रनों की पारी खेली थी तो वहीं दिनेश कार्तिक ने पांचवें नंबर पर आकर 28 गेंद पर 31 रन बनाए थे। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
ऐसी रही थी टीम इंडिया की बल्लेबाजी
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 1 बॉल शेष रहते 6 विकेट से यह मैच अपना नाम कर लिया था। कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने 29 गेंद पर 34 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर 12 बॉल पर 10 रन बनाकर आउट हुए थे। तीसरे नंबर पर दिनेश मोंगिया ने 38 रनों का योगदान दिया था। इस मुकाबले में एमएस धोनी शून्य पर आउट हुए थे। दिनेश कार्तिक ने 31 रनों का योगदान दिया था।
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
26 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines