Team India: अब सीधा 5 महीने बाद टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, देखें इस साल का पूरा शेड्यूल
Edited By Bhoopendra Rai

Team India
Edited By Bhoopendra Rai

Team India
Team India: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से मात दी है। इस जीत के बाद अब भारतीय टीम ठीक 5 महीने बाद टेस्ट खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। 5 महीनों तक भारत एक भी टेस्ट नहीं खेलेगी। शेड्यूल पर नजर डालें तो इन महीनों में भारतीय टीम टी20 और वनडे ही खेलते दिखेगी।
दरअसल, भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट खेले हैं। दूसरा टेस्ट पांचवे दिन बारिश की वजह से ड्रा पर खत्म हुआ। अब इस साल में भारत सिर्फ 1 टेस्ट और खेलेगी। ये मुकाबला 5 महीने बाद दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा। भारतीय टीम को इसी साल के अंत दिसंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है।
भारत ने 24 जुलाई को इस साल का आखिरी टेस्ट खेला है। अब 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस साल एकमात्र टेस्ट खेलेगी। जो 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक पार्ल में खेला जाएगा।
भारतीय टीम को अगले 5 महीने में आयरलैंड का दौरा करना है। फिर एशियन गेम्स खेलना है। इसके बाद एशिया कप 2023 खेलना है। फिर भारत को अपने घर में वनडे वर्ल्ड कप 2023 जैसा मेगा इवेंट भी खेलना हैं। वहीं टीम इंडिया टेस्ट छोड़ टी20 और वनडे पर फोकस करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: