हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

49 दिनों में 5 सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, 4 अलग-अलग देशों का करेगी दौरा

Team India: टीम इंडिया के खिलाड़ी फिलहाल आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस लीग के खत्म होने के बाद बीसीसीआई इंटरनेशनल क्रिकेट की तैयारी कर रही है. टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद सिर्फ 49 दिनों में 4 देशों का दौरा भारतीय क्रिकेट टीम करती हुई नजर आएगी.

विज्ञापन
Indian Cricket Team

Team India: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया एक भी मुकाबला नहीं खेली है. फिलहाल सभी भारतीय खिलाड़ी आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद टीम इंडिया 49 दिनों में 5 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी. इस दौरान टीम 4 अलग-अलग देशों का दौरा करने वाली है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से ही बीसीसीआई चाहती है कि टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की भी तैयारी शुरू कर दे.  

टीम इंडिया जल्द शुरू करेगी वर्ल्ड कप की तैयारी 

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना है. जिसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी सिर्फ एक हफ्ते के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से सीरीज शुरू होगी. जिसमें 1 टेस्ट और 3 वनडे मैच शामिल हैं. 20 जून को इस सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया आयरलैंड का दौरा करेगी. जहां पर टीम को 2 टी-20 मैच खेलने हैं. आयरलैंड के बाद भारतीय टीम इंग्लिश दौरे पर जाएगी. जहां पर टीम को 3 वनडे और 5 टी-20 मुकाबले खेलने हैं. ये सीरीज भारतीय टीम के लिए बहुत ही खास होने वाला है. इंग्लिश दौरे से ही सही मायने में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी भी शुरू होगी. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री को लेकर बहस हुई तेज, दिग्गजों ने दी अपनी राय 

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ भी खेलेगी टीम इंडिया  

इंग्लिश दौरे के खत्म होने के बाद ही भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ भी खेलने वाली है. इस दौरे पर टीम इंडिया 3 टी-20 मैच खेलने वाली है. ये सभी मुकाबला हरारे में ही खेले जाने हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के साथ ही साथ जिम्बाब्वे भी कर रहा है. ऐसे में सभी भारतीय खिलाड़ी हरारे की परिस्थितियों को समझने का प्रयास करेंगे. हालांकि इस दौरान कुछ युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है. स्टार खिलाड़ियों को बैक टू बैक खिलाने का रिस्क टीम नहीं लेने वाली है.

ये भी पढ़ें: ICC Rankings में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लगाई बड़ी छलांग, भारतीय बल्लेबाजों का भी दिखा दम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola