हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup: पाकिस्तान ने किया बायकॉट, फिर भी टीम इंडिया मैच खेलने जाएगी कोलंबो, कारण कर देगा हैरान

Team India Will Travel Columbo: पाकिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने के लिए श्रीलंका आएगी लेकिन वो भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का हिस्सा नहीं बनेंगे. बायकॉट का ऐलान करने के बाद सवाल ये है कि भारतीय टीम कोलंबो जाएगी, या नहीं. इसपर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मैच बायकॉट होने के बाद भी भारत मैच के लिए श्रीलंका जाएगी.

विज्ञापन
टीम इंडिया जाएगी कोलंबो

Team India Will Travel Colombo: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. पाकिस्तान टीम ने अब कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज के मैच को खेलने से मना कर दिया है. पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक सुचना जारी करते हुए अपनी टीम को श्रीलंका जाकर टी20 वर्ल्ड कप खेलने की अनुमति दी लेकिन आदेश दे दिए कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी. अब सवाल ये है कि भारतीय टीम मैच नहीं होने के बावजूद कोलंबो जाएगी, या नहीं.

टीम इंडिया मैच के लिए जाएगी कोलंबो

पाकिस्तान टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी. ऐसे में फैंस को लग रहा है कि भारतीय टीम का भी श्रीलंका जाने का कोई अर्थ नहीं होगा. हालांकि, टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरना बेहद जरुरी है. दरअसल, भारत को अगर पाकिस्तान के बायकॉट करने के बाद पॉइंट्स टेबल पर दो अंक चाहिए, तो उन्हें खेलने के लिए आना होगा. दरअसल, ICC का नियम है कि अगर कोई टीम खेलने से मना करती है, तो विरोधी टीम को मैदान पर होना चाहिए, तभी उन्हें अंक मिलते हैं.

पाकिस्तान बायकॉट करेगा और भारत भी अगर मैदान पर नहीं आएगी, तो मैच को रद्द माना जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. अगर टीम इंडिया को दो अंक चाहिए, तो कोलंबो आना ही पड़ेगा. बता दें कि भारतीय टीम अपने शेड्यूल के अनुसार ट्रेनिंग करेगी और इसके बाद आर प्रेमदासा स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भी उपलब्ध रहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तानी गेंदबाज ने कैमरून ग्रीन के ‘चकिंग’ दावे पर दी प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पोस्ट डाल उड़ाया मजाक

पाकिस्तान के बायकॉट करने पर ICC की प्रतिक्रिया

ICC ने भी पाकिस्तान के बायकॉट करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी. ICC ने PCB से ऑफिशियल जवाब की मांग की. इसी बीच उन्होंने पाक टीम को अपने फैसला पर दोबारा सोचने के लिए कहा, क्योंकि ये निर्णय उनके क्रिकेट पर गहरा असर डाल सकता है. ICC ने ये भी माना कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का ये फैसला दुनिया भर के क्रिकेट पर प्रभाव डाल सकता है और उन्हें एक नतीजे पर आने की जरूरत है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘एक बार फिर सोच लो…’, IND vs PAK मैच को बॉयकॉट करने पर पाकिस्तान को मिली ICC से चेतावनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola