Vijay Shankar: जल्द ही घरेलू सत्र की शुरुआत होने वाली है। उससे पहले कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। स्टार खिलाड़ी नए सीजन से पहले अपनी टीमें बदलते हुए नजर आ रहे हैं। अब टीम इंडिया के लिए वनडे विश्व कप खेल चुके स्टार खिलाड़ी ने भी अपनी टीम को छोड़कर आगे बढ़ने का फैसला किया है। स्टार खिलाड़ी विजय अब नई टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर विजय शंकर का का करियर छोटा लेकिन अच्छा रहा था।
विजय शंकर ने तमिलनाडु छोड़ा
हाल में ही भारतीय खिलाड़ी हनुमा विहारी ने अपनी छोड़ कर त्रिपुरा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया था। अब इस रास्ते पर चलते हुए भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने भी तमिलनाडु टीम का साथ छोड़ दिया है। विजय शंकर भी विहारी के साथ त्रिपुरा के लिए ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं। अपने करियर में हो रहे इस बदलाव पर शंकर ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, ‘तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन से मुझे एनओसी मिल गई है, मगर अभी तक त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन से पुष्टि नहीं मिली है। त्रिपुरा से औपचारिक मंजूरी पत्र मिलने के बाद मैं आधिकारिक तौर पर अपने बदलाव की घोषणा कर पाऊंगा।’
त्रिपुरा के टीम सौंप सकती है बड़ी जिम्मेदारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों फॉर्मेट में हनुमा विहारी को त्रिपुरा की टीम कप्तानी सौंप सकती है। वहीं विजय शंकर को उपकप्तान बनाया जा सकता है। एलीट ग्रुप में खेलने वाली त्रिपुरा के लिए इन दोनों खिलाड़ियों का खेलना राज्य के क्रिकेट को बदल सकता है। विजय शंकर ने अब तक 70 फर्स्ट क्लास मैचों में 45.14 की औसत से 3702 रन बनाए हैं। वहीं 43 विकेट भी अपने नाम किया है। शंकर ने टीम इंडिया के लिए 12 वनडे और 9 टी20 मैच खेला है। आईपीएल 2025 में विजय चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे।
ये भी पढ़ें: IPL से संन्यास के बाद किस लीग में खेल सकते हैं रविचंद्रन अश्विन? सुपर किंग्स टीम पर होगी नजर
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
4 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines