हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा, बिहार के लिए निभाएंगे अहम भूमिका

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में सिर्फ 2 मैच ही खेले थे. टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने वाले हैं. जहां पर वैभव सूर्यवंशी नहीं नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi अब घरेलू क्रिकेट में आएंगे नजर (Pic Credit- ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम अब अगला टी-20 सीरीज 22 दिसंबर से खेलने वाली है. ऐसे में 50 दिनों तक वैभव सूर्यवंशी ब्लू जर्सी में नहीं नजर आने वाले हैं. ऐसे में सभी फैंस का सबसे बड़ा सवाल ये है कि अब वैभव सूर्यवंशी कहां पर फैंस को खेलते हुए नजर आने वाले हैं. सूर्यवंशी बहुत ज्यादा दिनों तक मैदान से दूर नहीं होने वाले हैं. नवंबर महीने में ही दोबारा वैभव सूर्यवंशी मैदान पर वापसी करने वाले हैं. लेकिन उस समय वो बिहार क्रिकेट टीम के लिए खेलने वाले हैं. जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  

घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी  

टीम इंडिया अब अगला टी-20 मुकाबला 22 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली हैं. ऐसे में 50 दिनों तक फैंस को इस सीरीज का इंतजार करना पड़ेगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी भी मैदान पर नहीं नजर आने वाले हैं. हालांकि इस दौरान सूर्यवंशी बिहार क्रिकेट टीम के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में नजर आएंगे. इस घरेलू टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर को होगी. वहीं फाइनल मुकाबला 6 दिसंबर को खेला जाएगा. ऐसे में इस टूर्नामेंट में सूर्यवंशी नजर आने वाले हैं. 

घरेलू क्रिकेट में भी सूर्यवंशी धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए नजर आएंगे. बिहार की टीम अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ खेलने वाली है. जिसके बाद बिहार की टीम कई और बड़ी टीमों का सामना करने वाली है. जिसमें वैभव की भूमिका बहुत ही अहम होने वाली है. बिहार की टीम अपना आखिरी मुकाबला 26 नवंबर को खेलने वाली है. उसके बाद 30 नवंबर से नॉकआउट स्टेज की शुरुआत होगी. जहां पर कई स्टार नजर आने वाले हैं.  

विज्ञापन

बिहार टीम का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में शेड्यूल

तारीखमुकाबला
14 नवंबर 2026बिहार vs सौराष्ट्र
16 नवंबर 2026बिहार vs रेलवे
18 नवंबर 2026बिहार vs दिल्ली
20 नवंबर 2026बिहार vs जम्मू-कश्मीर
22 नवंबर 2026बिहार vs तमिलनाडु
24 नवंबर 2026बिहार vs हरियाणा
26 नवंबर 2026बिहार vs पंजाब

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी, इंटरनेशनल क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास

बिहार के लिए बहुत मुश्किल है राह

बिहार को इस दौरान बीसीसीआई ने एलीट ग्रुप-बी में रखा है. जहां पर लीग चरण में कुल 7 मुकाबले खेले जाने वाले हैं. ऐसे में बिहार की टीम को बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन करके सुपर लीग स्टेज में अपनी जगह पक्की करनी होगी. बिहार की टीम में फिलहाल दम नजर आ रहा है. बिहार के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करके आईपीएल में भी जगह बनाना चाहेंगे. ये टूर्नामेंट 6 दिसंबर को खत्म हो रहा है. वहीं 15 दिसंबर को आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन होने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान, जानिए किसे मिला नंबर-1 का ताज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola