Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में भी कमाल किया. जिसके कारण ही उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी खेलने का मौका मिला. अब वैभव ने इंटरनेशनल स्टेज पर भी अपना जादू चला दिया है. जिसके बाद से ही हर तरफ उनकी जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच वैभव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने सभी वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को चैलेंज कर दिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को दिया चैलेंज
उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बहुत ही कम समय में स्टार बन गए हैं. सभी फैंस उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं. मौजूदा समय में उन्हें मैदान पर देखने के लिए भी फैंस स्टेडियम जा रहे हैं. इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एक इंटरव्यू का वीडियो डाला है. जिसमें राजस्थान के प्रेंजेटर के साथ भारतीय दिग्गज रवींद्र जडेजा भी नजर आ रहे हैं. इस दौरान वैभव से सवाल पूछा गया कि मौजूदा समय में कौन सा ऐसा गेंदबाज है, जिसके खिलाफ उन्हें डर लगता है, या वो उनके खिलाफ बल्लेबाजी नहीं करना चाहते हैं. इस सवाल के जवाब में सूर्यवंशी ने कहा, ‘कोई नहीं है अभी…’ जिसका मतलब साफ है कि मौजूदा समय के सभी गेंदबाजों के सामने वैभव बहुत ही आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए नजर आते हैं. हालांकि इंग्लिश दौरे पर उन्हें जोफ्रा आर्चर ने थोड़ी परेशानी में डाला था.
ये भी पढ़ें: CSK ने IPL 2027 की तैयारियों को लेकर लिया बड़ा फैसला! गायकवाड़-दुबे सहित सभी खिलाड़ियों को भेजा बुलावा
सूर्यवंशी के पास है बड़ा मौका
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल सकती है. अगर वैभव ने इस सीरीज के दौरान भी रनों की बारिश कर दी, तो वो टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के मुख्य सलामी बल्लेबाज बन सकते हैं. ऐसे समय में टीम मैनेजमेंट को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा में से किसी एक को ही चुनना होगा. मौजूदा समय में बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता सभी इस 15 वर्षीय स्टार के पक्ष में ही खड़े नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SL:’जसप्रीत बुमराह का चयन नहीं होना चाहिए था’, आर अश्विन के बयान ने मचाई हलचल
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
26 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
47 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
59 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines