Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जिस भी टीम के लिए खेल रहे हैं, वहां पर उनका जादू देखने को मिल रहा है. इस बीच बीसीसीआई उनके भविष्य को लेकर भी तैयारी कर रहा है. दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए अब ईस्ट जोन की टीम का ऐलान हुआ है. वहां पर भी वैभव को टीम में जगह मिली है. ऐसे में फैंस और मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वो दलीप ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन करके टेस्ट टीम के लिए भी अपना दावा ठोकेंगे. सूर्यवंशी जल्द ही इस टीम के कप्तान भी बन सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी जल्द बन सकते हैं कप्तान
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए जब ईस्ट जोन की टीम का ऐलान हुआ, तो उसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है. इस टीम को ईस्ट जोन की सभी टीमों के चयनकर्ताओं ने मिलकर चुना है. हर टीम के एक बड़े चयनकर्ता ने मिलकर ये फैसला किया है. ऐसे में इसे एक बड़े हिंट के तौर पर भी देखा जा रहा है. दरअसल वैभव सिर्फ टी-20 फॉर्मेट में ही टीम इंडिया का हिस्सा हैं. ऐसे में वो बाकी समय घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में बिहार क्रिकेट टीम आने वाले सीजन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अपना कप्तान भी बना सकती है. अगर वो ईस्ट जोन के उपकप्तान के रूप में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वो भविष्य में बिहार के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा जरूर बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें: युवराज सिंह को मिला इंसाफ, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
बीसीसीआई की भी सूर्यवंशी पर हैं नजरें
अगर बिहार क्रिकेट टीम के लिए बतौर कप्तान भी वैभव सूर्यवंशी अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम भी आईपीएल 2027 के दौरान अपने लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बना सकती है. वैभव को मौजूदा समय में भारत का अगला सुपरस्टार भी कहा जा रहा है. ऐसे में बीसीसीआई की भी नजरें वैभव पर हैं. वो कप्तान या उपकप्तान के तौर पर अगर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो कम उम्र में ही वो 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारत की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं. वैभव ने अगर खुद को साबित किया तो वो 12 से 15 सालों तक टीम इंडिया की कप्तानी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने सभी वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों को दिया खुला चैंलेज, 15 वर्षीय स्टार का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
34 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
58 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines