IND vs IRE: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में डेब्यू का मौका मिला, तो उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं. बेलफास्ट में खेले जाने वाले इस मुकाबले के दौरान अगर सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका दिया गया, तो दिग्गज रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड वो डेब्यू मैच में ही तोड़ सकते हैं. मौजूदा समय में उनकी फॉर्म को देखकर आयरलैंड के स्टार गेंदबाज पहले से ही बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी के पास है सुनहरा मौका
भारत बनाम आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या के नाम 2 बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. एक मैच में सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड पांड्या के नाम ही है. हार्दिक ने आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में सिर्फ 9 गेंदों पर ही 4 लंबे-लंबे छक्कों की मदद से 32 रन बनाए थे. उस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 355.55 का रहा था. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का अच्छा मौका है.
वैभव को टी-20 में कई बार 400 की स्ट्राइक रेट से भी खेलते हुए देखा गया है. इसके अलावा दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड भी पांड्या के नाम दर्ज है. पांड्या ने 5 टी-20 मैचों में 241.93 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी आसानी के साथ इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. मौजूदा समय में सूर्यवंशी तूफानी अंदाज में ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर मंडराया बारिश का खतरा, बेलफास्ट के मौसम ने बढ़ाई फैंस की टेंशन
खतरे में है रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड
सिर्फ हार्दिक पांड्या ही नहीं बल्कि दिग्गज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी खतरे में नजर आ रहा है. टीम इंडिया के लिए आयरलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड टी-20 में रोहित शर्मा के नाम है. हिटमैन ने आयरलैंड के खिलाफ 4 मैचों में 9 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का अच्छा मौका है. वैभव तो कई बार एक मुकाबले में ही 10 छक्के जड़े चुके हैं. ऐसे में वैभव आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रचते हुए नजर आ सकते हैं. सूर्यवंशी इंडिया ए के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND A vs SL A: इंडिया के नाम रहा पहला दिन, साई सुदर्शन और कप्तान ध्रुव जुरेल ने मचाया तहलका
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
42 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
44 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
59 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines