डेब्यू मैच में ही वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं रोहित-पांड्या का बड़ा रिकॉर्ड, दबाव में हैं आयरलैंड के गेंदबाज

IND vs IRE: टीम इंडिया अब आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. इस मुकाबले में ही 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू करने का सुनहरा मौका मिल सकता है. इसके अलावा वो बड़ा रिकॉर्ड भी डेब्यू मैच में बना सकते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi

PIC Credit- AI Generated

IND vs IRE: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में डेब्यू का मौका मिला, तो उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो सकते हैं. बेलफास्ट में खेले जाने वाले इस मुकाबले के दौरान अगर सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका दिया गया, तो दिग्गज रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड वो डेब्यू मैच में ही तोड़ सकते हैं. मौजूदा समय में उनकी फॉर्म को देखकर आयरलैंड के स्टार गेंदबाज पहले से ही बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पास है सुनहरा मौका 

भारत बनाम आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या के नाम 2 बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. एक मैच में सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड पांड्या के नाम ही है. हार्दिक ने आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में सिर्फ 9 गेंदों पर ही 4 लंबे-लंबे छक्कों की मदद से 32 रन बनाए थे. उस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 355.55 का रहा था. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का अच्छा मौका है.

विज्ञापन

वैभव को टी-20 में कई बार 400 की स्ट्राइक रेट से भी खेलते हुए देखा गया है. इसके अलावा दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने का रिकॉर्ड भी पांड्या के नाम दर्ज है. पांड्या ने 5 टी-20 मैचों में 241.93 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी आसानी के साथ इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. मौजूदा समय में सूर्यवंशी तूफानी अंदाज में ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर मंडराया बारिश का खतरा, बेलफास्ट के मौसम ने बढ़ाई फैंस की टेंशन

विज्ञापन

खतरे में है रोहित शर्मा का भी रिकॉर्ड 

सिर्फ हार्दिक पांड्या ही नहीं बल्कि दिग्गज रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी खतरे में नजर आ रहा है. टीम इंडिया के लिए आयरलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड टी-20 में रोहित शर्मा के नाम है. हिटमैन ने आयरलैंड के खिलाफ 4 मैचों में 9 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का अच्छा मौका है. वैभव तो कई बार एक मुकाबले में ही 10 छक्के जड़े चुके हैं. ऐसे में वैभव आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रचते हुए नजर आ सकते हैं. सूर्यवंशी इंडिया ए के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ