Shreyas Iyer Injury: सिडनी वनडे मैच के दौरान इंजर्ड होने के बाद से ही भारतीय टीम के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर सिडनी के अस्पताल में एडमिट हैं. जहां पर उन्हें स्थिति गंभीर होने के कारण कुछ समय आईसीयू में भी रखना पड़ा था. हालांकि पिछले कुछ दिनों में उनकी स्थिति बेहतर हो गई है. जिसके कारण ही वो ICU से भी बाहर आ गए हैं. अय्यर ने इंजर्ड होने के बाद अब पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करके श्रेयस ने अपने सभी फैंस को शुक्रिया में कहा है.
श्रेयस अय्यर की आई पहली प्रतिक्रिया
सिडनी में 25 अक्टूबर को हुए तीसरे वनडे के दौरान अय्यर को स्प्लीन इंजरी हुई थी. जिसके बाद 5 दिनों तक इस इंजरी पर बीसीसीआई ने लगातार भारतीय फैंस को अपडेट दिया, लेकिन अय्यर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. अब आईसीयू के बाहर आने के बाद भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को कहा, ‘मैं अभी रिकवरी प्रोसेस में हूँ और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर हो रहा हूँ. मुझे मिली सभी शुभकामनाओं और सपोर्ट के लिए मैं बहुत आभारी हूँ. यह सच में बहुत मायने रखता है. मुझे अपनी यादों में रखने के लिए धन्यवाद.’
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में गेंद लगने से युवा क्रिकेटर की मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
अय्यर को मिलने वाला है 2 महीने का ब्रेक
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंजरी से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं. अब इस इंजरी के कारण भी उन्हें लगभग 2 महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है. ऐसे में वो जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी कर सकते हैं. पिछले 3 सालों में अय्यर ने वनडे फॉर्मेट में लगातार रन बनाकर खुद को साबित किया है. जिसके कारण ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले ही उपकप्तानी भी सौंपी गई थी. अय्यर इंजरी से लौटने के बाद टी20 फॉर्मेट में भी वापसी का पूरा प्रयास करेंगे. भारतीय टीम के लिए अब तक उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में खुद को साबित किया है.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ‘भगवान ने मुझे यहां भेजा है…..’ सेमीफाइनल से पहले शेफाली वर्मा ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
8 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
30 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
40 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
46 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines