ICU से निकलने के बाद आया श्रेयस अय्यर का पहला बयान, इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट 

Shreyas Iyer Injury: वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण ही उनको आईसीयू में भी रखना पड़ा था. पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत में सुधार हुआ है. लगातार उनके फिटनेस पर अपडेट भी सामने आ रही है. इस बीच आईसीयू से निकालने के बाद अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला बयान दिया है. 

Shreyas Iyer Fitness Update

Shreyas Iyer Fitness Update

Shreyas Iyer Injury: सिडनी वनडे मैच के दौरान इंजर्ड होने के बाद से ही भारतीय टीम के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर सिडनी के अस्पताल में एडमिट हैं. जहां पर उन्हें स्थिति गंभीर होने के कारण कुछ समय आईसीयू में भी रखना पड़ा था. हालांकि पिछले कुछ दिनों में उनकी स्थिति बेहतर हो गई है. जिसके कारण ही वो ICU से भी बाहर आ गए हैं. अय्यर ने इंजर्ड होने के बाद अब पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करके श्रेयस ने अपने सभी फैंस को शुक्रिया में कहा है.  

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की आई पहली प्रतिक्रिया 

सिडनी में 25 अक्टूबर को हुए तीसरे वनडे के दौरान अय्यर को स्प्लीन इंजरी हुई थी. जिसके बाद 5 दिनों तक इस इंजरी पर बीसीसीआई ने लगातार भारतीय फैंस को अपडेट दिया, लेकिन अय्यर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. अब आईसीयू के बाहर आने के बाद भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को कहा,  ‘मैं अभी रिकवरी प्रोसेस में हूँ और हर गुजरते दिन के साथ बेहतर हो रहा हूँ. मुझे मिली सभी शुभकामनाओं और सपोर्ट के लिए मैं बहुत आभारी हूँ. यह सच में बहुत मायने रखता है. मुझे अपनी यादों में रखने के लिए धन्यवाद.’

विज्ञापन

अय्यर को मिलने वाला है 2 महीने का ब्रेक  

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इंजरी से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं. अब इस इंजरी के कारण भी उन्हें लगभग 2 महीने के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है. ऐसे में वो जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से मैदान पर वापसी कर सकते हैं. पिछले 3 सालों में अय्यर ने वनडे फॉर्मेट में लगातार रन बनाकर खुद को साबित किया है. जिसके कारण ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले ही उपकप्तानी भी सौंपी गई थी. अय्यर इंजरी से लौटने के बाद टी20 फॉर्मेट में भी वापसी का पूरा प्रयास करेंगे. भारतीय टीम के लिए अब तक उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में खुद को साबित किया है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ