Sanju Samson: एशिया कप 2025 की टीम में संजू सैमसन को मौका तो मिला, लेकिन इसके साथ ही उनकी जगह पर सवाल भी खड़ा होने लगा। सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में बल्ले के साथ फेल हो गए थे। हालांकि उन सभी खबरों का जवाब सैमसन ने अब बल्ले के साथ दिया है। केरल क्रिकेट लीग 2025 में शतक जड़ने के बाद संजू ने अपनी अगली पारी में भी 89 रनों की तूफानी पारी खेली है। जिसके कारण ही अब शुभमन गिल का प्लेइंग 11 से पत्ता कट सकता है।
संजू सैमसन फिर बल्ले के साथ चमके
पिछले मुकाबले में संजू सैमसन ने 51 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल थे। इसी लय को अगले मैच में बरकरार रखते हुए संजू ने त्रिशूर टाइटंस के खिलाफ 46 गेंदों में 89 रनों की पारी खेली है। जिसमें उन्होंने 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं। सैमसन की इस पारी के बदौलत ही कोच्चि ब्लू टाइगर्स ने 20 ओवरों में 188 रन बनाए। संजू ने पिछली 2 पारियों में ही 16 छक्के जड़ दिए हैं। केरल क्रिकेट लीग 2025 में सैमसन जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखकर तो उनको आउट करना नामुमकिन लग रहा है। सैमसन हर गेंदबाज पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
सैमसन की बढ़ाई गंभीर-सूर्या की टेंशन
रिपोर्ट्स आ रही थी कि हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव संजू सैमसन की जगह शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाजी कराना चाहते हैं। ऐसे में सैमसन को बाहर बैठना पड़ेगा। हालांकि जिस अंदाज में अब संजू खेल रहे हैं, उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर बैठाना बहुत मुश्किल होगा। जिसके कारण ही उपकप्तान होने के बाद भी शुभमन गिल को प्लेइंग 11 में जगह के लिए इंतजार करना होगा। सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभिषेक शर्मा की टीम में जगह पहले से ही पक्की है।
ये भी पढ़ें: 6,6,6,6…तूफानी अंदाज में ऋतुराज गायकवाड़ ने की फॉर्म में वापसी, इस बड़े टूर्नामेंट में जड़ा धमाकेदार शतक
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines