Team India: भारतीय क्रिकेट टीम वाइट बॉल क्रिकेट में फिलहाल चैंपियन टीम की तरह नहीं खेल रही है. कुछ सीरीज में तो टीम इंडिया का प्रदर्शन वनडे और टी-20 फॉर्मेट में तो बहुत ही खराब रहा है. जिसके कारण ही भारतीय टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई भी बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रही है. इसके पीछे का एक कारण सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी भी रही है. पांड्या के नहीं होने से टीम इंडिया का बैलेंस भी खराब हो गया है. टीम इंडिया उनका रिप्लेसमेंट भी नहीं तलाश पा रही है.
टीम इंडिया को नहीं मिल रहा है हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाजी हार्दिक पांड्या इंडिया ए के लिए मैदान पर खेलने वाले थे. लेकिन फिटनेस टेस्ट पास करते समय पांड्या को दोबारा इंजरी हो गई. जिसके कारण ही जब न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो उसमें हार्दिक पांड्या का नाम गायब दिखा. पांड्या फिलहाल बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना समय बिता रहे हैं. जिससे वो दोबारा जल्द ही फिट हो सके और मैदान पर कमबैक करते हुए नजर आएं.
पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दिया. रेड्डी अभी तक टी-20 और वनडे टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके हैं. खासकर गेंदबाजी में रेड्डी ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट उनके ऊपर पूरा भरोसा नहीं कर पा रहा है. शिवम दुबे के साथ ही यही समस्या नजर आ रही है. दुबे ने भी रेड्डी की तरह बल्लेबाजी तो अच्छी की है. लेकिन गेंदबाजी में अभी भी वो पार्ट टाइमर की तरह ही नजर आ रहे हैं.
हार्दिक पांड्या की कब होगी टीम इंडिया में वापसी
अब नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे के फेल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने इस जगह के लिए सूर्यांश शेडगे को मौका दिया. शेडगे भी टी-20 में बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके. हालांकि वो इंडिया ए के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन अभी तक टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं का भरोसा शेडगे नहीं जीत सके हैं. ऐसे में एक बार फिर से सभी की नजरें वापसी सुपरस्टार हार्दिक पांड्या की वापसी पर ही टिकी हुई है.
ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से हटाए जाने के बाद बोले महेला जयवर्धने, फ्रेंचाइजी को लेकर हुए इमोशनल
रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या टीम इंडिया में अपनी वापसी दिसंबर महीने में श्रीलंका के खिलाफ कर सकते है. टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में पांड्या को मौका दे सकती है. हालांकि उसके लिए पांड्या को लगातार बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में समय बिताकर अपनी फिटनेस पर काम करना होगा. अगर भारतीय टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जीत दर्ज करनी है, तो पांड्या की मौजूदगी बहुत ही अहम है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: वनडे टीम में इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिला है मौका, इंडिया ए के लिए किया था अच्छा प्रदर्शन
संबंधित खबरें
कब और कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
33 mins agoपिछली टेस्ट सीरीज में खेले, अब टीम इंडिया से हुए बाहर हुए 5 खिलाड़ी
52 mins agoIND vs NZ: वनडे टीम में इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिला है मौका
1 hr agoIPL में 18 करोड़ मिलने पर चहल ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया जवाब
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
1 hr agoकैसा है न्यूजीलैंड में विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़े कर देंगे हैरान
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के हेड कोच पद से हटाए जाने के बाद बोले महेला जयवर्धने
2 hrs agoIND vs WI: पांचवें टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं शाई होप
2 hrs agoLIVE: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी पहले बल्लेबाजी
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ अंशुल कंबोज को टेस्ट और वनडे में मिला मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines