Abhishek Sharma and Laila Faisal: टी20 फॉर्मेट में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ एसीसी एशिया कप 2025 में उन्होंने 2 मैच खेले. दोनों में ही अभिषेक ने धमाकेदार बल्लेबाजी की. सुपर 4 में अभिषेक ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. जिसके बाद से ही वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इस बीच अभिषेक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल के बारे में भी फैंस जानना चाहते हैं.
कौन है अभिषेक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड?
आईपीएल 2025 से अभिषेक शर्मा का नाम लैला फैसल के साथ जुड़ रहा है. लैला हामिद फैसल दिल्ली में पली-बढ़ी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो एक प्रतिष्ठित कश्मीरी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. लैला ने शुरुआती पढ़ाई आरके पुरम की दिल्ली पब्लिक स्कूल में की थी. जिसके बाद उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से मनोविज्ञान की पढ़ाई की है. लैला फैसल ने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन से फैशन डिजाइन, मार्केटिंग और स्टाइलिंग की पढ़ाई की है. भारत वापस आने के बाद पहले उन्होंने अपने पिता की कंपनी में सीओओ की भूमिका निभाई. जिसके बाद उन्होंने साल 2022 में अपनी मां के साथ मिलकर लैला रूही फैसल डिजाइन्स लांच किया. अब वो इसी कंपनी को चला रही हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: बहन के सामने पाकिस्तानी खिलाड़ी कस रहे थे अभिषेक पर फब्तियां, बेटे के जवाब पर मां ने खोला ‘दिल का राज’
कई बार लैला के साथ नजर आए हैं अभिषेक शर्मा
साल 2025 में लैला फैसल और अभिषेक शर्मा को कई बार साथ में देखा गया है. जिसका पोस्ट भी उन्होंने सोशल मीडिया पर किया. इंग्लैंड के खिलाफ जब अभिषेक ने 135 रनों की पारी खेली, तो लैला ने सोशल मीडिया पर प्राउड लिखकर पोस्ट किया. जिसके बाद से ही इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया. आईपीएल 2025 के दौरान उन्हें कई बार सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में स्टेडियम में देखा गया है. सोशल मीडिया पर दोनों की अक्सर फोटो वायरल होती है. हालांकि रिलेशनशिप के बारे में अभिषेक और लैला ने कभी भी कोई ऐलान नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हारिस रऊफ पर क्या अब एक्शन लेगी ICC? मैदान पर शर्मनाक हरकत के लिए लगेगा जुर्माना!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines