World Cup 2023, Team India Semifinal: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में तो पहुंच ही चुकी है। वहीं टीम ने पहले स्थान पर भी लीग स्टेज के अंत तक कब्जा जमा लिया है। तो साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का भी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहना तय है। दोनों टीमों की पोजीशन इन्हीं दो स्थानों में बदल सकती है। यानी ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका का सेमीफाइनल में भिड़ना तय है। लेकिन टॉप पर काबिज टीम इंडिया को किससे भिड़ना है अभी यह तय नहीं हो पाया है। इसमें एक पंगा यह भी है कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा तो वेन्यू भी बदला जाएगा।
क्यों फंस रहा है पंगा?
दरअसल सेमीफाइनल के अभी अंतिम स्थान के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है। अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड में से एक अगर सेमीफाइनल में पहुंची तो उसे टीम इंडिया के साथ 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में भिड़ना होगा। लेकिन अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची तो भारतीय टीम के सेमीफाइनल की तारीख बदल जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान की टीम मुंबई में नहीं खेलेगी, इसका फैसला पहले ही आईसीसी और बीसीसीआई द्वारा संयुक्त रूप से कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें:- Team India के मैच का बदला वेन्यू, अब कहां खेला जाएगा मुकाबला?
यही कारण है कि अभी भारतीय टीम के सेमीफाइनल मैच की तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को श्रीलंका का सामना कर रही है। न्यूजीलैंड को इस मैच में 172 का लक्ष्य मिला है और अगर टीम 35 ओवर तक जीती तो पाकिस्तान के लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच 11 नवंबर को खेलना है। अगर पाकिस्तान यह मैच सिर्फ जीती भी तो भी बाहर हो जाएगी। उसे ऐसे जीतना होगा कि वह न्यूजीलैंड से आगे नेट रनरेट में आ जाए।
यह भी पढ़ें:- SL vs NZ: एंजेलो मैथ्यूज के क्रीज पर आते ही फिर हुई ‘Time Out’ की चर्चा, अब केन विलियम्सन ने किया ये काम
कब तय होगी सेमीफाइनल की चौथी टीम?
उधर अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका से आखिरी मैच में 10 नवंबर को भिड़ना है। अगर अफगानिस्तान हारा तो बाहर होना तय है, लेकिन अगर वो जीता तो तीन टीमें 5-5 जीत के साथ 10-10 अंक पर आ सकती हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है, क्योंकि उसका नेट रनरेट सबसे अच्छा है। यानी 11 नवंबर शनिवार के दिन ही भारत को सेमीफाइनल में किससे भिड़ना है यह तय हो पाएगा। टीम इंडिया अपना आखिरी लीग मैच 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इस मैच का कोई वैसे खास मायने नहीं हैं क्योंकि टीम इंडिया अब टॉप पर ही रहेगी। इस मैच से पहले ही चारों सेमीफाइनलिस्ट भी तय हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines