Team India Schedule: चार साल में एक बार होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में किया जाना है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अच्छी प्रेक्टिस के साथ जाना चाहती है ऐसे में मैनेजमेंट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के समाप्त होने के बाद लगातार सीरीज कराने के मूड में है।
भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की तैयारियों में व्यस्त हैं। वे 2 महीने तक अपनी- अपनी टीमों को सेवाएं प्रदान करेंगे। इसके बाद जून की शुरुआत में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके समाप्ति के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगी।
WTC Final के बाद ऐसा रहेगा टीम इंडिया का शेड्यूल
क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल और डब्ल्यूटीसी फाइनल के तुरंत बाद बीसीसीआई श्रीलंका या अफगानिस्तान के साथ तीन मैच की घरेलू सीरीज आयोजित करने की तैयारी में है। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है।
वहीं इसके इतर जुलाई में भारतीय टीम का वेस्टइंडीज का दौरा संभावित है। वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम कुल 10 मैच खेलेगी। जिममें से दो टेस्ट मैच, तीन वनडे मैच और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे। इस सीरीज का जल्द ही आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।
भारतीय टीम का व्यस्त कार्यक्रम
- 7-11 जून 2023: WTC फाइनल
- जून 2023: श्रीलंका/अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज
- जुलाई-अगस्त 2023: वेस्टइंडीज का भारत दौरा
- अगस्त 2023: भारत का आयरलैंड दौरा
- सितंबर 2023: एशिया कप
- सितंबर 2023: वनडे सीरीज बनाम ऑस्ट्रेलिया
- अक्टूबर 2023: ICC वनडे वर्ल्ड कप
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
38 mins agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
1 hr agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
2 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
3 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
4 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
4 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines