हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

U-19 World Cup के फाइनल में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा था सपना

Team India U19 WC Finals Record: भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराते हुए लगातार छठी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है. खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ होनी है. आइए आपको बताते हैं भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट के फाइनल में अब तक का रिकॉर्ड कैसा रहा है.

विज्ञापन
Team India record in Under 19 World cup Finals

Team India U19 WC Finals Record: आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अफगानिस्तान को रौंदकर टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट के इतिहास को ही पलटकर रख दिया और पहली बार 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया.

खिताबी मुकाबले में अब टीम इंडिया की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ होनी है, जिनका प्रदर्शन इस मेगा इवेंट में कमाल का रहा है. भारतीय टीम ने 10वीं और लगातार छठी बार फाइनल का टिकट कटाया है. आइए आपको बताते हैं कि इंडिया का अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में रिकॉर्ड कैसा रहा है.

कैसा है फाइनल में टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में कुल 10वीं बार अपनी जगह बनाई है. अब तक टीम इंडिया ने कुल 9 खिताबी मैच खेले हैं, जिसमें से पांच में भारतीय टीम के हाथ जीत लगी है. वहीं, चार बार टीम का सपना चकनाचूर हो चुका है.

विज्ञापन

साल 2024 में भी टीम इंडिया चैंपियन बनने के ख्वाब के साथ फाइनल में पहुंची थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उनका ख्वाब पूरा नहीं होने दिया था. भारतीय टीम ने साल 2022 में आखिर बार वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया था. खिताबी मुकाबले में यश धुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को ही चारों खाने चित किया था.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG U19 Final: ये 11 धुरंधर बनाएंगे टीम इंडिया को छठी बार चैंपियन! वैभव सूर्यवंशी बनेंगे ट्रंप कार्ड

विज्ञापन

साल 2000 में पहली बार बने चैंपियन

साल 2000 में भारतीय टीम ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया था. मोहम्मद कैफ की कैप्टेंसी में टीम इंडिया का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में लाजवाब रहा था और फाइनल में भारत ने श्रीलंका को धूल चटाई थी.

2006 में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को फाइनल मैच में 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. चेतेश्वर पुजारा का दमदार प्रदर्शन भी टीम के काम नहीं आ सका था.

विज्ञापन

2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए खिताबी मैच में टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में चैंपियन बनी थी.

2012 में उन्मुक्त चंद की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया था.

विज्ञापन

2016 में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम का चैंपियन बनने का सपना पूरा नहीं होने दिया था और फाइनल मुकाबले में कैरेबियाई टीम बाजी मारने में सफल रही थी.

दो साल बाद यानी 2018 में टीम इंडिया ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी में कंगारुओं को चारों खाने चित करते हुए ट्रॉफी को अपने नाम किया था. शुभमन गिल इस सीजन के स्टार बल्लेबाज रहे थे.

विज्ञापन

2020 में बांग्लादेश ने दमदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को फाइनल मैच में 3 विकेट से हरा दिया था. बारिश इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए विलेन साबित हुई थी.

यश धुल की कप्तानी में 2022 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को फाइनल में 4 विकेट से हराते हुए पांचवीं बार अंडर-19 चैंपियन कहलाने का तमगा हासिल किया था.

विज्ञापन

हालांकि, 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया का छठी बार चैंपियन बनने का सपना साकार नहीं होने दिया था. कंगारुओं ने फाइनल में 79 रनों से बाजी मारी थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola