Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में बारिश ने अब तक कई मैच खराब किए हैं. टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका. अंत में मुकाबला बिना एक भी गेंद खेले ही रद्द करना पड़ा. जिसके बाद भी भारतीय क्रिकेट टीम को सीधे सेमीफाइनल मुकाबले में एंट्री मिल गई है. अब फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने के बाद टीम इंडिया को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई है. दरअसल एशियन गेम्स के नियम के मुताबिक मुकाबला रद्द होने के बाद आईसीसी रैंकिंग में बेहतर नजर आ रही टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है. टीम इंडिया मौजूदा समय में नंबर 1 टी-20 टीम है. जिसके कारण ही भारत को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है. टीम इंडिया के पास अब दोबारा गोल्ड मेडल जीतने का सुनहरा मौका है.
टीम इंडिया को अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला खेलने को नहीं मिला है. रैंकिंग में ऊपर होने से कारण ही टीम इंडिया को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली थी. ऐसे में अब टीम इंडिया सीधे सेमीफाइनल में ही भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला मुकाबला खेल सकती है. हालांकि फैंस उम्मीद करेंगे कि बारिश सेमीफाइनल में नहीं आए, जिससे भारतीय खिलाड़ियों को फाइनल से पहले एक मुकाबला देखने को मिले. अगर सेमीफाइनल मुकाबले में भी बारिश हुई, तो टीम इंडिया को सीधे फाइनल में भी एंट्री मिल सकती है.
अफगान टीम ने बड़ी मेहनत करके क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. हालांकि लीग स्टेज में उन्हें नेपाल के खिलाफ हार मिली थी. जिसके कारण ही उन्हें क्वार्टर फाइनल में भारत से भिड़ना पड़ा था. ऐसे में अफगानिस्तान की टीम इस पिच को भारत से बेहतर जानती थी, लेकिन उन्हें ये मैदान पर साबित करने का मौका नहीं मिला. इसी के साथ अफगान क्रिकेट टीम का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: एक भी गेंद नहीं खेली, फिर पाकिस्तान को कैसे मिली सेमीफाइनल में जगह? जानें क्या है नियम
दोनों टीमों के स्क्वाड
अफगानिस्तान टीम: मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, फैसल शिनोज़ादा, नजीबुल्लाह ज़ादरान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), दरवेश रसूली (कप्तान), नांगेयालिया खारोटी, अब्दुल्ला अहमदज़ई, फरीदून दाऊदज़ई, अरब गुल मोमंद, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह सफ़ी, खालिद तनिवाल, इमरान मीर
भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: रद्द हुआ IND vs AFG क्वार्टरफाइनल मैच, टीम इंडिया की हुई सेमीफाइनल में एंट्री
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
24 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines