IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: वनडे सीरीज का आगाज धमाकेदार जीत के साथ करने के बाद टीम इंडिया के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाना है. पहले एकदिवसीय मैच में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला था. किंग कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रनों की लाजवाब पारी खेली थी.
वहीं, कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी निकली थी. गेंदबाजी में सिराज और हर्षित राणा का प्रदर्शन दमदार रहा था. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. राजकोट में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में एक बदलाव होना तय माना जा रहा है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव तय है. दरअसल, वॉशिंगटन सुंदर वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में इंजर्ड हो गए थे. चोट की वजह से सुंदर अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया गया है.
सुंदर की जगह आयुष को दूसरे वनडे में प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. आयुष बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकते हैं. इसके साथ ही वह बतौर फिनिशर भी काफी कारगर साबित हो सकते हैं. यही वजह है कि आयुष का डेब्यू तय माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले भारतीय खिलाड़ी ने अचानक किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीमें कर चुकी हैं करोड़ों की बारिश
टीम इंडिया 1-0 से आगे
भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से आगे है. वडोदरा में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में टीम इंडिया का प्रदर्शन जोरदार रहा था. न्यूजीलैंड से मिले 301 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर एक ओवर शेष रहते हुए हासिल कर लिया था. विराट शतक से चूक गए थे, लेकिन उन्होंने 91 गेंदों में 93 रनों की दमदार पारी खेली थी. वहीं, कप्तान गिल के बल्ले से 56 रन निकले थे. अंतिम ओवरों में केएल राहुल ने 21 गेंदों में 29 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया था.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, आयुष बदोनी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
9 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines