Team India Playing 11 vs Oman: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया कमाल की फॉर्म में नजर आई है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कप्तानी में यूएई को धूल चटाने के बाद भारतीय शेरों ने पाकिस्तान का भी हाल बेहाल कर डाला. दो मैचों में 2 जीत के साथ भारतीय टीम सुपर 4 का टिकट हासिल कर चुकी है. ऐसे में ओमान के खिलाफ टीम मैनेजमेंट कई सीनियर प्लेयर्स को आराम दे सकता है.
माना जा रहा है जसप्रीत बुमराह का ओमान के खिलाफ रेस्ट करना तय हो चुका है. रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुल 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कौन करेगा आराम और किसे मिलेगा अबू धाबी में अपनी काबिलियत दिखाने का मौका आइए आपको बताते हैं.
प्लेइंग 11 में होंगे 3 बदलाव?
ओमान के खिलाफ टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में बदलाव होने की उम्मीद काफी कम है. हालांकि, रिंकू सिंह को अबू धाबी में बल्ले से धमाल मचाने का मौका मिल सकता है. अब रिंकू को अगर टीम में शामिल किया जाता है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि प्लेइंग 11 से किसे बाहर किया जाता है.
ये भी पढ़ें: रविवार को भी होगा ‘No Handshake’ ड्रामा, PCB ने भी किया ऐलान.. ‘हमारा भी अब हाथ नहीं मिलाएगा कप्तान!’
हर्षित राणा को भी ओमान के खिलाफ गेंद से कहर बरपाने का चांस मिल सकता है. हर्षित के लिए शिवम दुबे अंतिम ग्यारह में जगह बनाते हुए नजर आ सकते हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह को रेस्ट देकर टीम मैनेजमेंट दो मैचों से बाहर बैठे हुए अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में जगह दे सकती है. अर्शदीप का रिकॉर्ड इस फॉर्मेट में कमाल का रहा है.
बेहतरीन फॉर्म में टीम इंडिया
भारतीय टीम के लिए एशिया कप 2025 में अब तक सबकुछ एकदम सही घटा है. गेंदबाजी में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का जादू सिर चढ़कर बोला है. कुलदीप दो मैचों में ही 7 विकेट निकाल चुके हैं. वहीं, वरुण चक्रवर्ती भी रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं. बुमराह का प्रदर्शन नई गेंद से धांसू रहा है, तो हार्दिक पांड्या भी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा खूब धमाल मचा रहे हैं. यूएई की धरती पर अभिषेक अपनी आतिशी बल्लेबाजी से छाप छोड़ने में सफल रहे हैं. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, तिलक वर्मा/रिंकू सिंह, हर्षित राणा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
24 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
57 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines