IND vs BAN Playing 11: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए सबकुछ सही घटा रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का विजय रथ जारी है. सुपर 4 राउंड की शुरुआत भी सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदने के साथ की है. टीम इंडिया की अगली भिड़ंत अब बांग्लादेश के साथ होनी है. इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
रिंकू सिंह को अंतिम ग्यारह में मौका दिया जा सकता है. वहीं, यह देखना दिलचस्प होगा कि जसप्रीत बुमराह को टीम मैनेजमेंट आराम देकर अर्शदीप सिंह को चांस देता है या नहीं. बुमराह का प्रदर्शन पिछले मैच में कुछ खास नहीं रहा था और उन्होंने 4 ओवर में 45 रन खर्च कर डाले थे.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे बदलाव!
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह को मौका मिल सकता है. रिंकू को अभी तक इस टूर्नामेंट में अपने जौहर दिखाने का मौका नहीं मिला है. अक्षर पटेल रिंकू के लिए जगह बनाते हुए दिखाई दे सकते हैं. अक्षर से पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ एक ओवर करवाया था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट बतौर फिनिशर रिंकू को आजमाने के बारे में सोच सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: खत्म नहीं हो रहा पाकिस्तान का रोना! हार के बाद फिर खटखटाया ICC का दरवाजा, शुरू हुआ नया बवाल
वहीं, जसप्रीत बुमराह को बांग्लादेश के खिलाफ आराम दिया जा सकता है. बुमराह का प्रदर्शन पिछले मैच में कुछ खास नहीं रहा था. अब अगर जस्सी को रेस्ट दिया जाता है, तो उनकी जगह पर अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. अर्शदीप ने इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच ओमान के खिलाफ खेला है.
कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड
एशिया कप के इतिहास में भारत और बांग्लादेश की भिड़ंत अब तक कुल 15 बार हो चुकी है. इसमें से 13 मैचों में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है. वहीं, बांग्लादेश ने सिर्फ 2 मैचों में मैदान मारा है. हालांकि, बांग्लादेश को उलटफेर करने के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि सूर्या एंड कंपनी को बांग्ला टाइगर्स से सतर्क रहना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: हारिस रऊफ पर क्या अब एक्शन लेगी ICC? मैदान पर शर्मनाक हरकत के लिए लगेगा जुर्माना!
सुपर 4 राउंड की बांग्लादेश ने दमदार शुरुआत की है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले बांग्लादेश ने 4 विकेट से मैदान मारा था. मुस्ताफिजुर रहमान ने गेंद से कहर बरपाते हुए सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट झटके थे. वहीं, बल्लेबाजी में सैफ हुसैन ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 45 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली थी.
IND vs BAN संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल/ रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/ अर्शदीप सिंह,
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines