T20 World Cup 2026 के फाइनल में कौन दे सकता है टीम इंडिया को टक्कर? भारतीय दिग्गजों ने पाकिस्तान नहीं, इन टीमों का लिया नाम

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का मौजूदा फॉर्म के हिसाब से ये कहना गलत नहीं होगा कि सूर्यकुमार की सेना फाइनल तक का सफर जरूर तय करेगी, लेकिन खिताबी मुकाबले में ‘मेन इन ब्लू’ के सामने कौन सी टीम होगी, इसको लेकर भारतीय दिग्गजों ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

Team India T20 World Cup

Team India T20 World Cup

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने वर्ल्ड कप खिताब को बचाने के लिए उतरेगी. ऐसे में सूर्यकुमार की आर्मी को फाइनल तक के सफर में कई बड़ी टीमों से कड़ी टक्कर मिल सकती है. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ने उन टीमों की भविष्यवाणी की है जो ‘मेन इन ब्लू’ के खिलाफ फाइनल में मुश्किलें पैदा कर सकती हैं.

विज्ञापन

आसान नहीं होगा टीम इंडिया का सफर

भारत के लिए अपने खिताब का बचाव करना आसान नहीं होगा, भले ही उनकी फॉर्म और क्षमता बेहतरीन हो. 2 बार की चैंपियन टीम को ग्रुप ए में पाकिस्तान, नमीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका के साथ रखा गया है. हालांकि ग्रुप स्टेज नंबर 1 रैंक वाली टीम के लिए कोई बड़ी परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन वो सुपर 8 स्टेज में और उसके बाद के नॉकआउट मुकाबलों में कुछ मुश्किल कॉम्पिटीशन का सामना कर सकते हैं. भारत के बड़े खतरे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों से आते हैं, जो रैंकिंग, एबिलिटी और फॉर्म में शानदार हैं.

विज्ञापन

फाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ कौन होगा?

रॉबिन उथप्पा और मोहम्मद कैफ जैसे खिलाड़ी मानते हैं कि 2026 एडिशन असल में 2024 के आखिरी मैच का रिपीटेशन देख सकता है, जो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ था. आकाश चोपड़ा, संजय बंगार और इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में पहुंचने की भविष्यवाणी की, और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की तरह ही 2 दिग्गजों के बीच एक और फाइनल की कल्पना की.

विज्ञापन

इंग्लैंड या न्यूजीलैंड?

इस बीच चेतेश्वर पुजारा और अनिल कुंबले का मानना है कि नंबर 3 रैंकिंग वाले इंग्लैंड, जो भारत के खिलाफ अपनी सीरीज हार के बाद 8 में से सिर्फ एक मैच हारे हैं, वो फाइनल तक पहुंच सकते हैं. हालांकि सुरेश रैना ने एक अलग और खास ऑप्शन चुनते हुए न्यूजीलैंड का नाम फाइनल में पहुंचने के लिए रखा. हालांकि ब्लैककैप्स ऐसी टीम है जो भारत के खिलाफ मौजूदा टी-20 सीरीज हार चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ