IND vs NZ: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा पर गिरी गाज, इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

IND vs NZ 3rd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अहम वनडे मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है. प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह नहीं दी गई है. राजकोट में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा था.

Team India

TEam India playing 11 in IND vs NZ 3rd ODI

Team India Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम ने करो या मरो मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में जगह नहीं दी गई है और उनके स्थान पर अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है. तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. टीम इंडिया को दूसरे वनडे मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

एक बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया

पहले दोनों वनडे मैचों में महंगे साबित हुए प्रसिद्ध कृष्णा को सीरीज के तीसरे एकदिवसीय मुकाबले के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. प्रसिद्ध की जगह पर अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में मौका दिया गया है. दूसरे वनडे में भी प्रसिद्ध का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके थे. यही वजह है कि टीम मैनेजमेंट ने करो या मरो मुकाबले के लिए अर्शदीप पर भरोसा जताया है. अर्शदीप ने अब तक 14 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 22 विकेट निकाले हैं.

विज्ञापन

दूसरे वनडे में गेंदबाजों ने कटाई थी नाक

राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में टीम इंडिया को 7 विकेट से धो डाला था. भारतीय टीम से मिले 285 रनों के लक्ष्य को कीवी टीम ने हंसते-खेलते हुए 47.3 ओवर में महज 3 विकेट खोकर चेज कर डाला था.

विज्ञापन

कीवी टीम की ओर से डेरिल मिचेल ने 131 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि विल यंग ने 87 रन जड़े थे. भारतीय गेंदबाज मिचेल-यंग की जोड़ी के आगे पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए थे. कुलदीप यादव अपने 10 ओवर में 82 रन लुटा बैठे थे, तो हर्षित और प्रसिद्ध कृष्णा की भी खूब धुनाई हुई थी.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ