Team India first ODI captain: शुभमन गिल टीम इंडिया के नए कप्तान चुने गए हैं. वो इस फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले 28वें क्रिकेटर होंगे. गिल से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी और सौरव गांगुली ने इस फॉर्मेट में सालों तक कप्तानी की है. ऑस्ट्रेलिया टूर से टीम इंडिया गिल के नेतृत्व में नया अध्याय शुरू करने जा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं इस फॉर्मेट में भारत का पहला कप्तान कौन था? टीम इंडिया ने अपना पहला मैच कब और किसके खिलाफ खेला था? अगर आप भी इन सवालों का जवाब तलाश रहे हैं तो खबर आपके काम आएगी. यहां टीम इंडिया के पहले मैच और पहले वनडे कैप्टन की डिटेल दी गई है.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट का इतिहास कई यादगार पलों से भरा हुआ है, लेकिन टीम इंडिया का पहला वनडे मैच हमेशा विशेष स्थान रखता है. टीम इंडिया ने पहला वनडे 13 जुलाई 1974 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला. यह ऐतिहासिक मुकाबला इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला गया था, उस वक्त वनडे में कुल 60 ओवर डाले जाते थे. पहले मैच में टीम इंडिया को हार मिली थी. टीम इंडिया ने 55 ओवर बैटिंग की और 265 रन बनाकर ऑल आउट हुई थी, इंग्लैंड ने 51.5 ओवर में 6 विकेट खोकर यह टारगेट आसानी से चेज कर दिया था.
भारतीय मूल के खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में ठोकी ट्रिपल सेंचुरी, 35 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास
अजीत वाडेकर थे भारत के पहले वनडे कप्तान
टीम इंडिया ने अपना पहला वनडे अजीत वाडेकर की कप्तानी में खेला था, जो पहले टेस्ट में कप्तान रह चुके थे. उन्होंने दो मैचों में कमाल संभाली और दोनों में टीम को हार मिली.
पहले वनडे का पूरा लेखा जोखा
बात पहले वनडे की करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी. टीम इंडिया के लिए ओपनर सुनील गावस्कर ने 35 बॉल पर 28, सुधीर नईक ने 29 बॉल पर 18 रन किए थे. तीसरे नंबर पर कप्तान वाडेकर ने 82 बॉल में 10 चौके लगाकर 67 रन बनाए थे, फिर ब्रिजेश सोलकर ने 78 बॉल पर 8 चौके और 2 छक्के लगाकर 82 रनों की तूफानी पारी खेली थी और टीम को 265 रनों तक पहुंचा दिया था, इंग्लैंड के लिए क्रिस ओल्ड ने 3, ज्योफ अर्नोल्ड, रॉबिन जैकमैन, बॉब वूल्मर ने 2-2 विकेट झटके थे, जबकि एक शिकार टोनी ग्रेग ने किया था.
जॉन एड्रिच ने 90 रन बनाकर इंग्लैंड को दिलाई थी जीत
अब बारी थी चेज की. इंग्लैंड 266 रनों का पीछा करने उतरा और कमाल की बैटिंग की. ओपनर डेनिस एमिस ने 20 जबकि डेविड लॉयड ने 35 रन किए थए. तीसरे नंबर पर जॉन एड्रिच ने आकर 90 रन बनाए और टीम इंडिया को मैच से बाहर कर दिया. आखिर में कीथ फ्लेचर ने 39 जबकि टोनी ग्रेग ने 40 रन बनाकर मैच जिताया था. इंग्लैंड 51.1 ओवर में 6 विकेट खोकर यह मैच जीत लिया था.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल को मिली वनडे टीम की कप्तानी, रोहित शर्मा का ट्वीट हो गया वायरल
‘भारत मेरी मातृभूमि है…’, पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी के बयान ने उड़ाए होश, PCB पर जड़े गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines