Mohammed Shami: टीम इंडिया में कमबैक करने का प्रयास कर रहे मोहम्मद शमी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. शमी ने पिछले 3 टी20 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किया है. सर्विसेज और पुडुचेरी के बाद अब हरियाणा के खिलाफ भी शमी ने अपनी गेंद से कहर बरपाया है. जिसके कारण ही बल्लेबाजों को खेलने में बहुत ही परेशानी आई है. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट हैदराबाद में शमी अपने पुराने रंग में नजर आए. शमी ने इस मैच से चयनकर्ताओं को एक मैसेज भेज दिया है.
मोहम्मद शमी ने किया कमाल
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बंगाल और हरियाणा के बीच मुकाबला खेला गया. जहां पर मोहम्मद शमी ने कमाल का प्रदर्शन किया. नई गेंद के साथ हालांकि शमी का इंपैक्ट उतना अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 2 ओवरों में 20 रन दिए थे. जिसके बाद शमी की डेथ ओवरों में वापसी हुई. जहां पर उन्होंने 2 ओवरों में 10 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. 18वें ओवर में उन्होंने सुमित कुमार और आशीष सिवाच को आउट किया तो वहीं आखिरी ओवर में यशवर्धन दलाल और अर्पित राणा को भी आउट किया. जिसके कारण हरियाणा का टीम 20 ओवरों में 191 रन बना सकी. हालांकि बंगाल की टीम इस स्कोर का पीछा नहीं कर सकी और 24 रनों से मुकाबला हार गई.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगे 3 बड़े झटके, कप्तान सहित अहम खिलाड़ी हुए चोटिल
आईपीएल 2026 से पहले चमके शमी
दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 7 मैचों में 14.93 की औसत से 16 विकेट अपने नाम किया है. शमी इस बार आईपीएल 2026 में भी कमाल का प्रदर्शन करके खुद को साबित करना चाहते हैं शमी अगले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. जहां पर शमी की डेथ गेंदबाजी टीम के बहुत ज्यादा काम आ सकती है. टीम इंडिया के लिए शमी ने आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बुरी फंसी ICC, JioHotstar ने पीछे खींचे अपने हाथ
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: बारिश हुई बंद, दोबारा जल्द शुरू होगा मैच, विराट-गिल पर नजरें
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
16 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines