Asia Cup 2023: 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया ने अपनी सबसे बड़ी कमजोरी दूर कर ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एशिया कप में जलवा दिखाने के लिए तैयार है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम में स्टार गेंदबाजों की वापसी हुई है। 5 स्टार गेंदबाज एशिया कप में भौकाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
टीम इंडिया ने दूर की ये कमजोरी
एशिया कप 2023 के लिए बीसीसीआई ने 21 अगस्त को टीम इंडिया का ऐलान किया है। जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दूल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है। इन स्टार गेंदबाजों की वापसी के बाद टीम इंडिया का गेंदबाजी डिपार्टमेंट मजबूत हुआ है। पिछले कुछ महीनों से भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद शमी जैसे स्टार गेंदबाजों के बिना ही खेल रही थी। बुमराह और कृष्णा चोट के चलते मैदान से दूर थे।
एशिया कप में भौकाल मचाएंगे ये 5 स्टार गेंदबाज
- जसप्रीत बुमराह
- मोहम्मद शमी
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा
- शार्दुल ठाकुर
इन तीन गेंदबाजों का फॉर्म में रहना जरूरी है
जसप्रीत बुमराह जिस स्तर के गेंदबाज हैं, उनके टीम में लौटने से टीम इंडिया को यकीनन फायदा मिलने वाला है। उन्होंने 72 वनडे में 121 विकेट निकाले हैं। वहीं मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए 90 वनडे में 162 शिकार किए हैं। मोहम्मद सिराज ने पिछले एक साल में अपने आप को खूब निखारा है। बुमराह की गैरमौजूदगी में इस गेंदबाज ने भारतीय गेंदबाजी को लीड किया। वह 24 मैचों में 43 विकेट चुके हैं। अगर यह तीनों गेंदबाज अपने फॉर्म में रहे तो वह टीम इंडिया को चैंपियन बनाने की ताकत रखते हैं।
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
34 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines