Team India Selection Update: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने जा रही है. दोनों देशों के बीच पहले T20I सीरीज का आयोजन होगा, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज का आयोजन होना है. इसके लिए अब तक टीम इंडिया का स्क्वाड सामने नहीं आया है. बताया जा रहा था कि इस हफ्ते चयनकर्ताओं की बैठक होगी और टीम का ऐलान हो जाएगा. हालांकि, अब खबर सामने आ रही है कि टीम इंडिया के सिलेक्शन में देरी होगी.
वनडे और टेस्ट टीम के ऐलान में होगी देरी
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, चयन समिति वनडे और टेस्ट टीम के ऐलान में जितनी हो सके, उतनी देरी करना चाहती है. सिलेक्टर्स प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और ऋषभ पंत की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. हर्षित राणा वनडे और ऋषभ पंत टेस्ट स्क्वाड का अहम हिस्सा हैं, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा दोनों फॉर्मेट में लगातार टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं.
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा BCCI CoE में रिहैब के लिए गए थे, तो उन्हें ठीक होने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया गया था. तेज गेंदबाज हर्षित राणा जुलाई से CoE में हैं और 25 अक्टूबर को वह एक अभ्यास मैच खेलेंगे. टीम इंडिया 28 अक्टूबर को वनडे और टेस्ट स्क्वाड के साथ रवाना होगी, क्योंकि 4 नवंबर से एकदिवसीय श्रृंखला शुरू हो रही है.
BCCI ने कुछ दिन पहले ही ऐलान किया था कि ऋषभ पंत चोटिल हो गए हैं, जिस वजह से वह न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया A के शुरुआती दो मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. जैसे ही इन तीनों खिलाड़ियों की फिटनेस और न्यूजीलैंड दौरे के लिए उपलब्धता को लेकर जानकारी सामने आ जाएगी, वैसे ही चयन समिति की बैठक होगी और टीम इंडिया का ऐलान कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: फ्री में कब और कहां देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल
T20I सीरीज
- पहला T20I: 22 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
- दूसरा T20I: 24 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
- तीसरा T20I: 27 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
- चौथा T20I: 30 अक्टूबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
- पांचवां T20I: 1 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
वनडे सीरीज
- पहला वनडे: 4 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
- दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
- तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
- चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
- पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
टेस्ट सीरीज
- पहला टेस्ट: 19-23 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन)
- दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: क्या भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
संबंधित खबरें
क्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines