India Two Matches on Single Day: भारत और अफगानिस्तान के बीच 4 दिनों बाद T20I सीरीज शुरू होने जा रही है. यह एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया के लिए अभ्यास की तरह होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच सितंबर के अंत में वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. फैंस उत्साहित हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली का मैदान पर कमबैक होगा. इस सीरीज के दौरान एक अद्भुत संयोग देखने को मिल सकता है. भारतीय टीम एक ही दिन में दो अलग-अलग देशों में मैच खेल सकती है.
3 अक्टूबर हो सकता है टीम इंडिया के लिए खास
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अक्टूबर को वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जाने वाला है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर उतरेगी. इसी दिन भारत की दूसरी टीम मैच खेलती हुई नजर आ सकती है. दरअसल, 3 अक्टूबर को एशियन गेम्स 2026 का मेडल मैच होने वाला है. भारतीय T20I टीम काफी मजबूत है और उनका फाइनल खेलना लगभग पक्का नजर आ रहा है. जापान के आईची-नागोया में इस मैच का आयोजन होगा. एक ही दिन भारतीय टीम दो अलग-अलग देशों में दो मुकाबले खेलेगी.
भारतीय वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, वहीं श्रेयस अय्यर के पास T20I टीम की कमान होगी. भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 के लिए पहले ही टीम का ऐलान कर दिया है. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो वनडे और T20I, दोनों टीमों का हिस्सा हैं. हालांकि, एशियन गेम्स के स्क्वाड में नाम आने के बाद अब वह वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे. BCCI अपनी सेकेंडरी टीम एकदिवसीय श्रृंखला में उतार सकती है.
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट का 2027 वर्ल्ड कप खेलना तय या नहीं? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कौन करेगा फैसला
28 साल में पहली बार होगा ऐसा
भारतीय टीम अगर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना लेती है, तो क्रिकेट इतिहास में यह दूसरा मौका होगा, जब एक दिन में टीम इंडिया दो मैच खेलेगी. 12 सितंबर 1998 को भारतीय टीम ने दो इंटरनेशनल मैच खेले थे. BCCI ने अजय जडेजा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मलेशिया भेजा था, जहां उन्होंने कनाडा का सामना किया था और 112 रन से जीत दर्ज की थी.
12 सितंबर 1998 को ही भारत की मुख्य टीम की भिड़ंत कनाडा में पाकिस्तान से हुई थी. मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया था. अब 28 साल बाद फिर से एक दिन में भारत के दो इंटरनेशनल मैचों का संयोग बन रहा है.
ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup 2026: टीम इंडिया के सेमीफाइनल मैच का ऐलान, बांग्लादेश से 10 सितंबर को होगी भिड़ंत
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
20 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
53 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines