Team India IND vs SA 3rd ODI Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और महत्वपूर्ण मुकाबला वाइजैग में खेला जा रहा है. 20 मैचों के बाद आखिरकार टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह नहीं दी गई है. सुंदर के स्थान पर लगभग 2 साल बाद तिलक वर्मा की वनडे टीम में वापसी हुई है. तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज अभी 1-1 से बराबर है.
एक बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दूसरे वनडे में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है. वॉशिंगटन सुंदर को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, जबकि उनकी जगह पर तिलक वर्मा को चांस दिया गया है. तिलक ने अपना आखिरी वनडे मैच दिसंबर 2023 में खेला था. यानी वह लगभग दो साल बाद एकदिवसीय टीम में वापसी कर रहे हैं. तिलक के आने से भारतीय टीम का बैटिंग ऑर्डर अब और मजबूत दिखाई दे रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: शुभमन गिल हुए पूरी तरह फिट, इस तारीख को टीम इंडिया की जर्सी में करेंगे धमाकेदार कमबैक!
वाइजैग में किस्मत ने दिया भारतीय टीम का साथ
19 महीने और 20 मैचों के इंतजार के बाद आखिरकार टॉस का सिक्का भारतीय टीम के पक्ष में उछला. टॉस जीतने के बाद कप्तान केएल राहुल खुद जोर-जोर से हंसते हुए दिखाई दिए. हालांकि, राहुल ने एकदम सही मैच में टॉस जीता है. बता दें कि वाइजैग में अब तक कुल 20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 15 में जीत उस टीम के हाथ लगी है, जिसने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. यानी आंकड़ों की मानें तो टॉस जीतने के साथ ही तीसरे वनडे में भारतीय टीम ने आधी बाजी जीत ली है.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
47 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines