---विज्ञापन---

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले फंस गई टीम इंडिया! एक नहीं प्लेइंग 11 में होंगे कई बड़े बदलाव

Team India Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. टीम के कप्तान शुभमन गिल का दूसरे टेस्ट में खेलना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है और उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कमान ऋषभ पंत संभालते हुए दिखाई दे सकते हैं. गिल की जगह पर साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है.

---विज्ञापन---

Team India Playing 11: दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ रही है. ईडन गार्डन्स के मैदान पर बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के चलते भारतीय टीम को जीते हुए मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था. सीरीज का दूसरा टेस्ट अब गुवाहाटी में खेला जाना है. हालांकि, दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले भारतीय टीम की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. कप्तान शुभमन गिल का गुवाहाटी में खेलना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है. गिल अगर बाहर बैठते हैं, तो टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में सौंपी जा सकती है. इसके साथ ही प्लेइंग 11 में टीम मैनेजमेंट को ना चाहते हुए भी कई और बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं.

गिल का खेलना मुश्किल

ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार, शुभमन गिल दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होंगे. गिल प्रैक्टिस करने मैदान पर नहीं उतरे. गिल के ना होने की स्थिति में टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में होगी. शुभमन की जगह पर साई सुदर्शन को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Ishan Kishan की लगी लॉटरी, अचानक इस टीम के बनाए गए कप्तान, धांसू प्रदर्शन का मिला इनाम

सुदर्शन को पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था. सुदर्शन के ऊपर वॉशिंगटन सुंदर को तरजीह दी गई थी और उन्हें नंबर तीन पर आजमाया गया था. हालांकि, सुंदर दोनों ही पारियों में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे.

---विज्ञापन---

अक्षर को बैठना होगा बाहर

शुभमन गिल के साथ-साथ दूसरे टेस्ट मैच में अक्षर पटेल को भी प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, टीम मैनेजमेंट अक्षर की जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में मौका देने के मूड में है. नीतीश को पहले स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया था, लेकिन उन्हें फिर से टीम से जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट से पहले अग्निपरीक्षा से गुजरेंगे शुभमन गिल, टीम इंडिया की अटकी होंगी सांसें!

---विज्ञापन---

सुंदर पर गिरेगी गाज?

दूसरे टेस्ट मैच में वॉशिंगटन सुंदर पर भी गाज गिर सकती है. सुंदर की जगह पर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है. पडिक्कल को नेट्स में काफी बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है और हेड कोच गौतम गंभीर भी उनसे बात करते हुए दिखाई दिए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि सुंदर से ज्यादा भरोसा टीम मैनेजमेंट पडिक्कल पर दिखा सकता है.

First published on: Nov 20, 2025 05:56 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola