Team India Likely Squad: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज जल्द ही शुरू होने वाली है. 24 सितंबर 2025 को भारतीय टीम का चुनाव किया जाएगा. बता दें कि वेस्टइंडीज कुल दो मैचों के लिए भारत का दौरा करेगी. सभी की नजर स्क्वाड पर है और इसी को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है. ऋषभ पंत फिट नहीं हैं और इसी कारण शायद वो सिलेक्ट नहीं होंगे. इसके अलावा खबरें आ रही हैं कि श्रेयस अय्यर को भी संभावित तौर पर नहीं चुना जाने वाला है.
टीम इंडिया के स्क्वाड का खुलासा!
इंग्लैंड सीरीज के बाद भारतीय टीम में कुछ बदलावों की उम्मीद की जा रही है. पंत फिट नहीं हैं और इसी कारण उनका बाहर होना पक्का है. इसके अलावा भी कुछ चेंज भी होने वाले हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार करुण नायर को इस सीरीज के लिए शायद नहीं चुना जाएगा, वहीं आकाश दीप को आराम मिल सकता है. क्रिकबज ने अब टीम सिलेक्शन से एक दिन पहले संभावित स्क्वाड का खुलासा कर दिया है.
टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नितीश रेड्डी और एन जगदीशन.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, Rishabh Pant की वापसी में होगी देरी, वेस्टइंडीज के खिलाफ होंगे चौंकाने वाले बदलाव!
श्रेयस अय्यर फिर होंगे इग्नोर!
क्रिकबज की रिपोर्ट के हिसाब से श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलेगी. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ चांस मिलेगा लेकिन शायद ऐसा नहीं है. पिछले काफी समय से टेस्ट में अय्यर इग्नोर हो रहे हैं और लग रहा है कि इस बार भी उन्हें चांस नहीं मिलेगा. अय्यर को घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद इग्नोर किया जा रहा है, जो हैरान करने वाली चीज है.
वेस्टइंडीज और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| मैच क्रमांक | मैच | तारीख | स्टेडियम |
| पहला टेस्ट | भारत vs वेस्टइंडीज | 2 – 6 अक्टूबर 2025 | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| दूसरा टेस्ट | भारत vs वेस्टइंडीज | 10 – 14 अक्टूबर 2025 | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
ये भी पढ़ें:- अगले मैच में बदल जाएगा इंडिया ए का कप्तान, श्रेयस अय्यर नहीं करेंगे कप्तानी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
5 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
26 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
49 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines