IND vs SA 1st T20I Playing 11: रोमांचक वनडे सीरीज के बाद अब फटाफट क्रिकेट की बारी है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होने जा रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इस सीरीज में भी धमाकेदार प्रदर्शन करने को बेताब होगी.
ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में धूल चटाने के बाद टीम इंडिया अपनी इस लय को प्रोटियाज टीम के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी. हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम पहले से और मजबूत दिखाई दे रही है. वहीं, शुभमन गिल भी बल्ले से धमाल मचाने के लिए फिट हो चुके हैं. आइए आपको बताते हैं पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में कप्तान सूर्या किन ग्यारह खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं.
हार्दिक-गिल की होगी वापसी
भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि शुभमन गिल अपनी इंजरी से उबर चुके हैं और इस पूरी सीरीज में बल्ले से धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे. गिल अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे. नंबर तीन की जिम्मेदारी खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ले सकते हैं, जबकि नंबर चार पर तिलक वर्मा खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.
संजू सैमसन को एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. नंबर छह पर हार्दिक पांड्या अपनी आतिशी बैटिंग से महफिल लूट सकते हैं. अक्षर पटेल से भारतीय टीम बल्ले और गेंद दोनों से धांसू प्रदर्शन की उम्मीद करेगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: क्या Virat Kohli और गौतम गंभीर के बीच सब कुछ नहीं है ठीक? वायरल वीडियो से मची खलबली
अर्शदीप बैठेंगे बाहर?
टी-20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह अपनी आग उगलती गेंदों से बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, बुमराह की वापसी के बाद अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है. बुमराह का साथ हार्दिक और शिवम दुबे देते हुए नजर आएंगे. स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के हाथों में होगी. कुलदीप-वरुण का साथ अक्षर देते हुए दिखाई देंगे.
IND vs SA 1st T20I Probable Playing
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
21 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
55 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines