---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs NZ: हार के बाद तीसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? 26 वर्षीय खिलाड़ी कर सकता है डेब्यू

IND vs NZ 3rd Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला इंदौर में खेला जाना है. राजकोट में मिली हार के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दूसरे वनडे में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था.

---विज्ञापन---

IND vs NZ 3rd Playing 11: वडोदरा में मिली धमाकेदार जीत का मजा राजकोट में किरकरा हो गया. न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में टीम इंडिया को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से धो डाला. स्टार बल्लेबाज राजकोट में फ्लॉप रहे, तो टीम के बॉलर्स ने भी नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. सीरीज अब 1-1 से बराबर हो चुकी है.

आखिरी वनडे मुकाबला अब इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. न्यूजीलैंड को इतिहास रचने से रोकने के लिए भारतीय टीम को तीसरे एकदिवसीय मैच में जोरदार प्रदर्शन करना होगा. कप्तान शुभमन गिल लास्ट गेम में प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

टीम इंडिया की बदलेगी प्लेइंग 11?

इंदौर में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम प्लेइंग 11 में एक बदलाव करने पर विचार कर सकती है. दरअसल, दूसरे एकदिवसीय मैच में नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया था. हालांकि, नीतीश ना तो बल्ले से कुछ कमाल दिखा सके थे और ना ही उनकी गेंदबाजी में वो धार नजर आई थी.

नीतीश के बल्ले से 20 रन निकले थे, तो बॉलिंग में उन्हें सिर्फ 2 ओवर का ही स्पेल डालने को मिला था. ऐसे में नीतीश की जगह पर टीम मैनेजमेंट आयुष बदोनी को आजमा सकती है. बदोनी का रिकॉर्ड बतौर फिनिशर कमाल का रहा है. इसके साथ ही वह बीच के ओवरों में अपनी स्पिन गेंदबाजी से विकेट निकालने की काबिलियत भी रखते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल

न्यूजीलैंड ने दर्ज की थी आसान जीत

न्यूजीलैंड का प्रदर्शन दूसरे वनडे मुकाबले में कमाल का रहा था. बैटिंग पिच पर कीवी गेंदबाज टीम इंडिया को 284 रनों के स्कोर पर रोकने में सफल रहे थे. क्रिस्टियन क्लार्क ने कहर बरपाते हुए विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर का बड़ा विकेट अपने नाम किया था. सिर्फ केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल ही लय में दिखाई दिए थे. राहुल ने शतकीय पारी खेली थी, जबकि गिल ने अर्धशतक जमाया था. भारतीय बॉलर्स न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और विल यंग के आगे पूरी तरह से पानी मांगते हुए नजर आए थे.

---विज्ञापन---

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/आयुष बदोनी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

First published on: Jan 15, 2026 03:27 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola