India vs Sri Lanka Series Update: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया एक नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी. भारत की अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड से भिड़ंत होने जा रही है. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच होगा लेकिन यह WTC साइकिल में नहीं गिना जाएगा. टीम इंडिया अभी WTC पॉइंट्स टेबल में पिछड़ रही है और उन्हें टॉप पर पहुंचाने के लिए BCCI का नया प्लान सामने आया है. भारत की श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.

टेस्ट सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा

श्रीलंका और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का अगस्त के दूसरे चरण में आयोजन किया जाएगा. अभी तक दोनों टेस्ट मैचों की आधिकारिक तारीखें सामने नहीं आई हैं लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक 15 अगस्त से 27 अगस्त के बीच इस टेस्ट श्रृंखला का आयोजन होगा. यह श्रृंखला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा है. टीम इंडिया इन दोनों मैचों में जीत दर्ज करके WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी रैंकिंग सुधारना चाहेगी.

---विज्ञापन---

टी20 सीरीज को लेकर क्या है अपडेट?

अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि भारत के अगस्त 2026 में श्रीलंका दौरे पर टी20 सीरीज भी जोड़ी जाएगी या नहीं. कुछ समय पहले खबर आई थी कि तीन टी20 मैचों की श्रृंखला को भी इसमें जोड़ा जा सकता है. लंका प्रीमियर लीग 2026 का अंत 9 अगस्त को होगा. इसके बाद भारत के खिलाफ वो खेलते हुए नजर आएंगे. दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज को लेकर भी जल्द खुलासा हो सकता है.

---विज्ञापन---

WTC 2025-27 का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार टाई/ड्रॉअंक पॉइंट प्रतिशत
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50%
2न्यूजीलैंड 32012877.78%
3साउथ अफ्रीका43103675.00%
4श्रीलंका21011666.67%
5भारत94415248.15%
6बांग्लादेश31111644.44%
7इंग्लैंड103613831.67%
8पाकिस्तान3120411.11%
9वेस्टइंडीज807144.17%

---विज्ञापन---