Rohit Sharma: टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा ने अब तक कुल 4 आईसीसी ट्रॉफी जीती है, लेकिन वो वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए हैं. 2011 में वो टीम इंडिया का हिस्सा बनने से चूक गए थे. ऐसे में रोहित शर्मा इस कमी को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दूर करना चाहते थे, जिसमें वो नाकाम हो गए. जिसके कारण ही रोहित को सबसे ज्यादा निराशा इस इवेंट में हारने के बाद ही हुई थी. अब अपने गेम शो के दौरान रोहित शर्मा ने एक बार फिर उस इवेंट को याद किया था. इसके साथ वो थोड़ा इमोशनल नजर आए.
रोहित शर्मा भूलना चाहते हैं 19 नवंबर की डेट
टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा का सोनी टीवी पर अपना गेम शो आ रहा है. फैमिली फुल हाउस विथ रोहित शर्मा के अगले एपिसोड का प्रोमो आया है. जिसमें क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे एक्टर अंगद बेदी ने रोहित से आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली के साथ सेलिब्रेशन को लेकर सवाल पूछा. इसके साथ ही उन्होंने उस इमोशनल लम्हे के पीछे का कारण भी पूछा.
इस सवाल के जवाब में रोहित शर्मा ने कहा, ‘2015 से लेकर 2024 तक हम उस वर्ल्ड कप के पीछे भाग रहे थे. बहुत बार क्लोज आए, लेकिन जीत नहीं सके. 2015 में हम क्लोज आए…2019 में भी. मैं 2023 वर्ल्ड कप को याद भी नहीं करना चाहता और मैं 19 नवंबर की तारीख भी भूलना चाहता हूं. उसके बाद जो 6 महीने थे हमारे…2024 में मुझे तो पता था कि कहीं ना कहीं ये मेरा आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप होने वाला है. मेरी और विराट की यही बात हुई थी कि इसके बाद टी-20 न खेले. जीतने के बाद इमोशन बहुत था. जीतने के बाद हमें पता नहीं चल रहा था कि क्या करना है.’
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का होंगे हिस्सा
जब इस टीवी शो के इस एपिसोड का प्रसारण हो रहा है. उस समय रोहित शर्मा टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं. 27 सितंबर को टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला खेलने वाली है. जहां पर सभी की नजरें रोहित शर्मा के ऊपर टिकी हुई हैं. रोहित को अपने आलोचकों का मुंह बंद करने के लिए इस सीरीज में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करना होगा.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी को फिर उनकी पत्नी हसीन जहां ने दी चुनौती, उनके खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान
अगर इस सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं आए, तो वो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की रेस से भी बाहर हो सकते हैं. फिलहाल टीम मैनेजमेंट यशस्वी जायसवाल को उनके बैकअप के रूप में तैयार कर रहा है. हालांकि अगर रोहित शर्मा के बल्ले से इस सीरीज में रन आए, तो वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. रोहित को अब अपनी हर सीरीज आखिरी समझ कर ही खेलना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: हार्दिक पांड्या नहीं खेले वनडे सीरीज, तो कौन से 3 खिलाड़ी ले सकते हैं उनकी जगह
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
7 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines