Team India Journey In ICC U19 World Cup 2026: भारत की यंग टीम एक बार फिर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है. कप्तान आयुष म्हात्रे और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से सजी टीम ने इस साल पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा. इस बात में कोई शक नहीं कि भारत आईसीसी ट्रॉफी की हॉट फेवरेट है. आइए जानते हैं कि कैसा रहा यूथ ‘मेन इन ब्लू’ का टूर्नामेंट में अब तक का सफर.
छठे खिताब की दावेदारी
टीम इंडिया इस आईसीसी टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. अब कॉन्फिडेंस से भरे आयुष म्हात्रे के जांबाज 6 फरवरी को हरारे में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रॉफी के लिए जंग लड़ेंगे. भारत इस इवेंट के इतिहास में सबसे कामयाब टीम है, जिसने 5 बार (2000, 2008, 2012, 2018, 2022) खिताब जीता है, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया है जिसने 4 बार ट्रॉफी जीती है. शुक्रवार को भारत रिकॉर्ड छठे खिताब की तरफ एक कदम और बढ़ाने की कोशिश करेगा.
सेमीफाइनल में उड़ाया गर्दा
सेमीफाइनल में टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली, लेकिन आयुष म्हात्रे की सेना ने अपनी ताकत दिखाते हुए विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. अफगान लड़ाकों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 310 रन का विशाल स्कोर बना दिया. इसके जवाब में आरोन जॉर्ज के तूफानी शतक (115) के अलावा वैभव सूर्यवंशी (68) और आयुष म्हात्रे (62) की फिफ्टी ने टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया. भारत ने महज 41.1 ओवर में 7 विकेट से जीत दर्ज की.
टीम इंडिया के हीरे
1. वैभव सूर्यवंशी
भारत के बिग-हिटर ओपनर वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं, उन्होंने 6 मैचों में 3 फिफ्टी के साथ 264 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका एवरेज 44.00 और स्ट्राइक रेट 147.48 दर्ज हुआ है. फाइनल में फैंस को उम्मीद है कि वो अपनी हाफ-सेंचुरी को सेंचुरी में बदलें.
2. अभिज्ञान कुंदू
विकेटकीपर बल्लेबाज़ अभिज्ञान कुंदू बल्ले से भारत के लिए मैच विनर साबित हुए हैं, इस लेफ्ट-हैंडर ने अब तक 6 मैचों में 2 हाफ सेंचुरी के साथ 199 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 66.33 और स्ट्राइक रेट 82.23 रहा.
3. आयुष म्हात्रे
कप्तान आयुष म्हात्रे गेंद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने 6 मैचों में अपनी ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी की मदद से 6 विकेट लिए हैं, लेकिन बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश है. वो टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हुए 6 मैचों में 161 रन ही बना पाए, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 62 रन रहा.
4. विहान मल्होत्रा
फाइनल में ऑलराउंडर विहान मल्होत्रा पर भी हर किसी की नजर रहेगी, उन्होंने इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में 210 बनाए. उन्होंने ग्रुप स्टेज में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ इकलौती सेंचुरी (109 नॉट आउट) बनाई थी.
5. आरोन जॉर्ज
भारतीय ओपनर आरोन जॉर्ज अफगानिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग सेंचुरी (115 रन) लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. उनके अब 4 मुकाबलों में 161 रन हो गए है. फॉर्म में उनकी वापसी टीम इंडिया के लिए पॉजिटिव साइन है.
6. हेनिल पटेल
बॉलिंग की बात करें तो राइट आर्म फास्ट बॉलर हेनिल पटेल ने 6 मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका औसत 15.18 और इकॉनमी रेट 4.19 दर्ज किया गया. साथ ही उन्होंने 5/16 का बेस्ट फिगर दिया. इसके अलावा आरएस अंबरीश और खिलान पटेल ने 8-8 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारत के मुकाबलों के नतीजे
ग्रुप स्टेज-15 जनवरी 2026- भारत ने अमेरिका को 6 विकेट से हराया (DLS)
ग्रुप स्टेज-17 जनवरी 2026- भारत ने बांग्लादेश को 18 रन से हराया (DLS)
ग्रुप स्टेज-24 जनवरी 2026- भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया (DLS)
सुपर सिक्स-27 जनवरी 2026- भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया
सुपर सिक्स-1 फरवरी 2026- भारत ने पाकिस्तान को 58 रन से हराया
सेमीफाइनल 4 फरवरी 2026- भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यांश शेडगे की होगी भारतीय ODI टीम में एंट्री!
1 min agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
9 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
28 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
50 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines