---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ODI World Cup 2023: विश्वकप के लिए आज लॉन्च होगी टीम इंडिया की जर्सी, फैंस को मिलेगा बड़ा ‘सरप्राइज’

ODI World Cup 2023 Team India Jersey: टीम इंडिया के किट स्पांसर एडिडास बुधवार को भारत की क्रिकेट विश्व कप जर्सी का अनावरण करेंगे। जर्सी लॉन्च इवेंट को एडिडास के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शाम 7:30 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों की जर्सी पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा। […]

---विज्ञापन---

ODI World Cup 2023 Team India Jersey: टीम इंडिया के किट स्पांसर एडिडास बुधवार को भारत की क्रिकेट विश्व कप जर्सी का अनावरण करेंगे। जर्सी लॉन्च इवेंट को एडिडास के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शाम 7:30 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों की जर्सी पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिलेगा।

जर्सी पर दिखेगी भारत की उपलब्धि

भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप 2023 के जश्न के संकेत में, एडिडास ने वनडे जर्सी को नया रूप दिया है, जिसमें कंधों पर तीन सफेद धारियों की जगह तिरंगे को शामिल किया गया है। जो कि फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। बीसीसीआई का लोगो अब गर्व से दो सितारों से युक्त है, जो 1983 और 2011 में भारत की ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीत का प्रतीक है।

---विज्ञापन---

एडिडास ने कैंपेन का नाम रखा तीन का ड्रीम

एडिडास ने अपने विश्व कप अभियान को ‘3 का ड्रीम’ नाम दिया है और इसे टीम इंडिया के लिए देश के अटूट समर्थन का प्रमाण बताया है।

विश्वकप के लिए गाना भी होगा लॉन्च

एडिडास का विशेष विश्व कप गीत भारतीय रैपर रफ़्तार द्वारा गाया गया है। अभियान वीडियो में भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, शुबमन गिल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव शामिल होंगे।

---विज्ञापन---

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होगा भारत का कैंपेन

5 अक्टूबर 2023 से खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। मैच का आयोजन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में दोनों ही टॉप टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2023 07:11 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola