IND vs WI 2nd Test: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया जीत की दहलीज पर पहुंच गई है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 63 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं. केएल राहुल 25 और साई सुदर्शन 30 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.
हालांकि, यशस्वी जायसवाल दूसरी इनिंग में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने. फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर हुई कैरेबियाई टीम ने दूसरी पारी में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाए. टीम की तरफ से जॉन कैंपबेल और शाई होप ने शतकीय पारी खेली.
जीत की कगार पर टीम इंडिया
टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की. कैंपबेल और होप ने तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़े. कैंपबेल ने 199 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन जड़े. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन सिक्स जमाए. वहीं, अनुभवी बल्लेबाज शाई होप ने भी 103 रनों की लाजवाब पारी खेली.
होप ने 12 चौके और 2 गगनचुंबी सिक्स जमाए. जस्टिन ग्रीव्स ने भी अर्धशतक जमाया. वहीं, जेडन सील्स ने भी 32 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: OUCH! बॉल लगने से बुरी तरह छटपटाए KL Rahul, हाथ से छूटा बल्ला, दर्द से कराहता दिखा भारतीय बल्लेबाज
यशस्वी सस्ते में लौटे पवेलियन
121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल के शुरुआती शॉट्स को ही देखकर लगा कि वह मैच को जल्दी फिटनिश करना चाहते हैं. इसी प्रयास में यशस्वी 7 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने टीम की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और स्कोर को 50 के पार पहुंचाया.
दोनों के बीच 54 रनों की अटूट पार्टनरशिप हो चुकी है. राहुल 25 और सुदर्शन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 58 रन और बनाने होंगे. सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रनों से धोया था.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines