Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर कई बड़े फैसले लेते हुए नजर आ रहे हैं. जिसमें उन्हें भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का भी साथ मिल रहा है. इन दोनों की जोड़ी मिलकर भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल रही है. गंभीर-अगरकर पर इसी के साथ कुछ स्टार खिलाड़ियों का करियर बर्बाद करने का भी आरोप लग रहा है. इनमें से एक खिलाड़ी तो मौजूदा समय में टीम का हिस्सा है, लेकिन उसके बाद भी उस खिलाड़ी के फैंस मैनेजमेंट पर आरोप लगा रहे हैं.
1.सरफराज खान
मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का हिस्सा थे, लेकिन उसके बाद बिना एक भी मैच खेले ही वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए. टीम से बाहर होने के बाद सरफराज खान ने इंडिया ए के लिए कमाल का प्रदर्शन किया. उसके बाद भी उन्हें टीम में कमबैक का मौका नहीं मिला. दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ तो सरफराज को इंडिया ए की टीम में भी मौका नहीं दिया गया. फैंस सरफराज खान के खराब हो रहे करियर के पीछे का कारण भी गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को ही मानते हैं.
2. ऋतुराज गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तीनों ही फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के लिए धमाकेदार प्रदर्शन के अलावा इंडिया ए के लिए भी कमाल का प्रदर्शन किया है. अपने पिछले 4 मुकाबलों में गायकवाड़ प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे हैं. ऐसे में इस खिलाड़ी को लेकर चर्चा बहुत तेज हो गई है. गायकवाड़ का टी20आई फॉर्मेट में रिकॉर्ड बहुत अच्छा है, लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम में वापसी नहीं हो रही है. फैंस का मानना है कि इसके पीछे भी गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की जोड़ी है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या गौतम गंभीर की 5 गलतियों की सजा भुगत रही टीम इंडिया? सामने आया हेड कोच का रिपोर्ट कार्ड
3. संजू सैमसन
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन फिलहाल टी20आई फॉर्मेट में टीम का हिस्सा हैं, लेकिन फिलहाल वो प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. शुभमन गिल के टीम में एंट्री होने के कारण सैमसन से पहले सलामी बल्लेबाजी की पोजीशन छीन ली गई. सैमसन को मध्यक्रम में खिलाया गया. जहां पर कुछ मैच में फेल होते ही निकाल दिया गया. सैमसन ने बतौर सलामी बल्लेबाज टी20 फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. वहीं वनडे फॉर्मेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी सैमसन टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पा रहे हैं. फैंस इसके लिए भी गौतम गंभीर और अजीत अगरकर को ही जिम्मेदार मानते हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में MS Dhoni नहीं करेंगे कीपिंग! चेन्नई के दिग्गज ने मिनी ऑक्शन से पहले कर दिया ऐलान
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
29 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
55 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines