हेड कोच पर अभी नहीं साफ हुई तस्वीर! राहुल द्रविड़ के भविष्य पर फैसला बाकी, सामने आया नया अपडेट

Team India Head Coach Rahul Dravid Future: भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर अभी अंतिम फैसला आना बाकी है!

Team India Head Coach Rahul Dravid Future Not Decided yet Jay Shah Statement IND vs SA Series

Team India Head Coach Rahul Dravid Future Not Decided yet Jay Shah Statement (Image Credit- News 24)

विज्ञापन

Team India Head Coach Rahul Dravid Future: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच को लेकर पिछले दिनों बीसीसीआई के ऐलान के बाद तस्वीर साफ नजर आ रही थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पोस्ट करते हुए जानकारी दी थी कि हेड कोच राहुल द्रविड़, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। पर टीम के चयन के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा था कि, अभी उनको कागज नहीं मिले हैं। अब इस मामले पर बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान ने एक और पेंच फंसा दिया है। अब इसके बाद अटकलें ऐसी हैं कि क्या नए साल में टीम को नया हेड कोच मिलेगा?

जय शाह के बयान से हलचल

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के बाद कई बयान दिए थे। उन्होंने पांड्या-शमी की फिटने, रोहित के कप्तान के भविष्य और राहुल द्रविड़ के हेड कोच बने रहने के कार्यकाल जैसे सवालों से जुड़े कई जवाब दिए थे। उनके बयान के बाद यह अटकलें लगने लगीं कि क्या राहुल द्रविड़ को नए साल में कोच पद से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन

क्या होगा राहुल द्रविड़ का भविष्य?

दरअसल बीच में खबरें ऐसी आ रही थीं कि राहुल द्रविड़ टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। लेकिन अब कुछ और ही हवा हो गई है। राहुल द्रविड़ को लेकर जय शाह ने कहा कि,’साउथ अफ्रीका दौरे से लौटने के बाद कोच को लेकर मीटिंग होगी।’ जानकारी के अनुसार अभी पता चला है कि, फिलहाल समय कम था इस कारण सोचने का वक्त नहीं मिला था। पर साउथ अफ्रीका सीरीज से लौटने के बाद मीटिंग होगी और अंतिम फैसला कोचिंग पैनल के कार्यकाल पर होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

यानी अभी भी तस्वीर साफ नहीं हुई है। ऐसा ही कुछ राहुल द्रविड़ भी कहते नजर आए थे, जब दिल्ली में टीम मीटिंग से बाहर निकले थे। फिलहाल वह टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। देखना होगा कि कहीं यह उनका आखिरी दौरा बतौर कोच तो नहीं है। द्रविड़ ने 2021 में बतौर कोच कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन तो अच्छा रहा लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में जाकर टीम बार-बार हारती दिखी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ